हाथ में बंदूक, आंखों में जुनून... ‘Globetrotter’ में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार देख फैंस शॉक्ड

Priyanka Chopra Comeback: प्रियंका चोपड़ा एस.एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ग्लोबट्रोटर से इंडियन सिनेमा में ग्रैंड कमबैक कर रही हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस का मंदाकिनी लुक फैंस के बीच तहलका मचा दिया है।
हाथ में बंदूक, आंखों में जुनून... ‘Globetrotter’ में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार देख फैंस शॉक्ड
प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Priyanka Chopra First Look From Globetrotter: बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में शानदार वापसी करने जा रही हैं। लंबे वक्त बाद वह एस.एस. राजामौली की अगली मेगा बजट फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ से पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

दरअसल, हाल ही में ‘ग्लोबट्रॉटर’ से प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में एक्ट्रेस को पीले रंग की साड़ी, कानों में झुमके और बालों की लंबी चोटी के साथ देखा जा सकता है। लेकिन सबसे दिलचस्प है उनके हाथ में बंदूक ताने एक्शन मोड में उनका अंदाज। यह लुक बताता है कि प्रियंका इस बार एक अलग और दमदार किरदार लेकर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक

प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा पोस्टर शेयर किया और लिखा कि “वो जितनी दिखती है, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत है... मंदाकिनी को नमस्ते कहिए।” इस फिल्म में वह मंदाकिनी नाम की रहस्यमयी और शक्तिशाली महिला का किरदार निभा रही हैं।

फैंस उनके इस एक्शन अवतार से बेहद प्रभावित हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्रियंका को मंदाकिनी के रूप में पेश करने का सबसे बेहतरीन तरीका।” वहीं दूसरे फैन ने कहा, “क्वीन वापस आ गई हैं! पोस्टर तो बस झलक है, असली धमाका तो अब होगा।” एस.एस. राजामौली ने भी प्रियंका के कमबैक पर उन्हें गर्मजोशी से वेलकम किया। उन्होंने लिखा, “वो महिला जिसने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी। देसी गर्ल, आपका स्वागत है! दुनिया को आपकी मंदाकिनी के अनगिनत रंग देखने का इंतजार है।”

‘ग्लोबट्रॉटर’ में महेश बाबू के अलावा ये सितारे मचाएंगे धमाल

‘ग्लोबट्रॉटर’ में महेश बाबू के अलावा मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है, जो कई देशों में शूट की जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा के इस कमबैक से फैंस को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देसी गर्ल का जलवा देखने का मौका मिलेगा और उम्मीद है कि ‘ग्लोबट्रॉटर’ भारतीय सिनेमा में एक नई लहर लेकर आएगी। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन फर्स्ट लुक के बाद से ही दर्शक ‘ग्लोबट्रॉटर’ को लेकर उत्साहित हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com