Spider Man Movie: टॉम हॉलैंड ने एक बार फिर जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन हो रहे वायरल

Spider Man Brand New Day Review: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है।
Spider Man Brand New Day X Review
स्पाइडर मैन एक्स रिव्यू (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Spider Man Brand New Day X Review: मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे ने रिलीज होते ही दर्शकों के मन में जगह बना ली है। फिल्म को देखने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स दिया।

स्पाइडर मैन की इस नई सीरीज को लेकर फैंस और क्रिटिक्स के रिएक्शन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि शुरुआत में इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा पसंद किया जा रहा था, लेकिन कुछ ऑडियंस ऐसी भी है जिसने फिल्म को लेकर आसहमति भी जतायी है।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिस्पॉन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, विजुअल्स और डायरेक्शन की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का मानना है कि ये फिल्म स्पाइडर मैन सीरीज की फिल्म ही नहीं लग रही है। हालांकि कई पोस्ट ऐसी भी हैं, जिसमें फिल्म की कहानी की रफ्तार और प्रसेंटेशन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

https://twitter.com/jbondwagon/status/2082468250529726564

टॉम हॉलैंड की जमकर हो रही तारीफ

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की सबसे खास बात है फिल्म के मेन लीड टॉम हॉलैंड ने क्रिटिसीज्म के बाद भी अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया है। फैंस का कहना है कि टॉम ने पीटर पार्कर के इमोशनल स्ट्रगल और अकेलेपन को बखूबी तरीके से प्रस्तुत किया है। कई फैंस का मानना है कि 'नो वे होम' के बाद उनके किरदार का विकास इस फिल्म में स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ता है और कॉमिक्स के स्पाइडर-मैन की झलक भी देखने को मिलती है।

https://twitter.com/theholofiles/status/2081968167832666620

4 साल बाद की कहानी

इस फिल्म की कहानी में स्पाइडर मैन: नो वे होम के 4 साल बाद की घटनाओं को दिखाया गया है। इस फिल्म के पिछले भाग की एंडिंग में हमने देखा था कि पीटर पार्कर डॉक्टर स्ट्रेंज से रिक्वेस्ट करके ऐसा कुछ करने के लिए कहते है, जिससे दुनिया पीटर पार्कर की पहचान को भूल जाए। नई फिल्म में पीटर एक सामान्य और अकेली जिंदगी जीने की कोशिश करता है, लेकिन परिस्थितियां उसे एक बार फिर नई चुनौतियों का सामना करने पर मजबूर कर देती हैं।

ये भी पढ़ें :- 

दर्शकों की राय बंटी, लेकिन चर्चा तेज

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को लेकर फिलहाल दर्शकों की राय दो हिस्सों में बंटी हुई नजर आ रही है। जहां बड़ी संख्या में फैंस फिल्म को टॉम हॉलैंड की अब तक की बेहतरीन परफॉर्मेंस बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसकी कहानी और प्रस्तुति को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि इतना तय है कि रिलीज के साथ ही फिल्म ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है और आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बनी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com