-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sonu Sood Wife Sonali Sood Injured In Road Accident On Mumbai Nagpur Highway
Sonali Sood Accident: सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, करीबियों ने बताया सोनाली सूद का कैसा है हाल
- Written By: अनिल सिंह
Sonali Sood Injured In Road Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का एक्सीडेंट हुआ है। सोनू सूद के प्रशंसक उनकी पत्नी के साथ हुए हादसे को लेकर चिंतित हैं। सोनू सूद के करीबियों ने बताया है घबराने की कोई बात नहीं।

मुंबई-नागपुर समृद्धि हाईवे पर हुआ सोनाली सूद का एक्सीडेंट
Sonali Sood Injured In Road Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन इस समय सोनाली सूद चर्चा में आ गई हैं, क्योंकि मंगलवार की सुबह वह अचानक से एक दुर्घटना का शिकार हो गई। मुंबई नागपुर हाइवे पर वह एक हादसे का शिकार हुई। रोड एक्सीडेंट किस कारण से हुआ, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सोनू सूद के करीबियों ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि घबराने की कोई बात नहीं है।
एबीपी न्यूज़ ने सोनू सूद के करीबियों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूट का एक्सीडेंट हुआ और यह एक्सीडेंट मुंबई नागपुर समृद्धी हाइवे पर हुआ है। करीबियों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है। सोनाली सूद के इंज्युरी के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सोनू सूद की पत्नी के साथ हुए हादसे को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें- सलमान खान या मैं कौन है असली सिकंदर? आमिर खान के सवाल से…
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद की अगर बात करें तो वह लाइमलाइट से हमेशा दूर ही रहती हैं। सोनू सूद भी सोशल मीडिया पर उनके साथ कम तस्वीरों में नजर आते हैं, सिर्फ जन्मदिन की तस्वीरों पर वह उन्हें बधाई देते हुए जरूर दिखते हैं, सोनू सूद के काम की अगर बात करें तो फिल्मों में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन वह जनता के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान और कोरोना महामारी के दौरान लोगों की जमकर मदद की थी और इस वजह से लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो मानते हैं।
सोनू सूद की शादी सोनाली सूद से हुई है जो कि एक तेलुगू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सोनू और सोनाली की मुलाकात नागपुर में हुई थी, जहां सोनू इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और सोनाली एमबीए कर रही थीं। दोनों ने 25 सितंबर 1996 को शादी की थी।
सोनू सूद के दो बेटे हैं, जिनके नाम अयान और ईशांत हैं। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और वे लोग भी अन्य स्टार किड्स की तरह लाइमलाइट से दूर रहते हैं। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद भी एक अच्छी मां और पत्नी हैं, जिन्होंने सोनू के सपनों को पूरा करने में उनका साथ दिया है।
Sonu sood wife sonali sood injured in road accident on mumbai nagpur highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका के सामने भारत ने रखा 159 रनों का चुनौती भरा लक्ष्य, आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच!
Jun 21, 2026 | 09:21 PMपीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
Jun 21, 2026 | 09:21 PMनासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMतमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PMISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Jun 21, 2026 | 08:55 PMमहाराष्ट्र में मानसून कमजोर, राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से 80% कम बारिश
Jun 21, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM














