Sonu Sood Struggle Days: सोनू सूद ने दिखाई Vande Bharat की शानदार झलक, बोले- एक समय ऐसा भी था…
Sonu Sood Vande Bharat Emotional Video: एक्टर सोनू सूद ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद किया, उसी के बाद सोशल मीडिया पर रेलवे की सुविधाओं को लेकर एक नई बहस छिड़ी।
- Written By: यति सिंह
सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonu Sood Vande Bharat Journey: आज के समय में बॉलीवुड में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके एक्टर सोनू सूद ने हाल ही में इंडियन रेलवे की आधुनिक पहचान बन चुकी ‘वंदे भारत ट्रेन’ में यात्रा की। इस आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन के आरामदायक यात्रा ने सोनू सूद को उनके जीवन के उस दौर की याद दिला दी, जब वे एक आम इंसान की तरह आंखों में बड़े सपने लिए पहली बार मुंबई आ रहे थे।
सालों पहले के उस संघर्ष और आज की आधुनिक सुविधाओं के बीच के बड़े अंतर को देखकर सोनू सूद काफी भावुक हो गए। उन्होंने इस बदलाव के लिए रेल मंत्रालय और इंडियन रेलवे का आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
फर्श पर सोकर तय किया था सफर
इस सफर के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे पहली बार एक्टर बनने का सपना लेकर नागपुर से मुंबई के लिए निकले थे, तब परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं। उस समय ट्रेनों में आज जैसी आधुनिक सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं और सफर बेहद कठिन होता था।
सम्बंधित ख़बरें
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा
‘नींद में उल्टियां करता था’… चीटिंग के बाद टूटा रियलिटी टीवी स्टार, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा
कौन हैं सिकंदर सिंह? जिन पर आया ‘नागिन’ फेम निया शर्मा का दिल, वेकेशन फोटोज हुईं वायरल
सोनू सूद ने पुराने दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि ‘उस दौर में कई बार यात्री ट्रेन के फर्श पर लंबे कंप्यूटर पेपर बिछाकर सो जाया करते थे। सोनू सूद के अनुसार, वह सफर भले ही मुश्किलों से भरा था, लेकिन दिल में कुछ कर दिखाने का जो जज्बा और सपनों का जोश था, वह हर परेशानी पर भारी पड़ जाता था।’
सोनू सूद ने की इंडियन रेलवे की जमकर तारीफ
इस वीडियो में सोनू सूद इंडियन रेलवे में पिछले कुछ सालों में हुए अभूतपूर्व बदलावों की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज ट्रेनों की दशा और दिशा दोनों में काफी सुधार देखने को मिलता है। अभिनेता ने विशेष रूप से वंदे भारत ट्रेन की विश्वस्तरीय सुविधाओं, मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, रेल कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार और यात्रियों को दी जाने वाली समग्र सर्विस की तारीफ की। सोनू सूद के अनुसार इंडियन रेलवे ने समय के साथ एक लंबा और सफल सफर तय किया है, जिससे आम जनता के यात्रा अनुभव में काफी सुधार आया है।
यह भी पढ़ें: Haunted 3D Day 3: डर का डोज बना सुपरहिट, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश
आम जनता ने दिखाया हकीकत का आईना
अभिनेता सोनू सूद द्वारा इंडियन रेलवे की तारीफ किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच विचारों का मतभेद उभरकर सामने आ गए। जहां कई लोगों ने सोनू सूद की बात का समर्थन किया, वहीं एक बड़े वर्ग ने उन्हें जमीनी हकीकत की याद दिलाई।
एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘वीआईपी ट्रीटमेंट में हमेशा सब कुछ अच्छा ही लगता है, अभिनेता को कभी बिना किसी विशेष सुविधा के एक आम आदमी की तरह सफर करके देखना चाहिए।’ वहीं अन्य उपयोगकर्ताओं ने भी कहा कि ‘सोनू सूद एक बार बिना वातानुकूलित सामान्य श्रेणी के डिब्बे में यात्रा करें, तब उन्हें उन वास्तविक हालातों का अंदाजा होगा जिससे देश का आम नागरिक रोज जूझता है।
