Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sonu Sood Appeal: सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचे Sonu Sood, छोटे व्यापारियों के लिए उठाई आवाज, कहा- ‘मोलभाव न करें’

Sonu Sood Siddheshwar Temple News: सोनू सूद ने सिद्धेश्वर मंदिर के बाहर छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के समर्थन में खास अपील की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 02, 2026 | 05:42 PM

छोटे व्यापारियों के समर्थन में उतरे एक्टर सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sonu Sood Siddheshwar Temple Appeal: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक बार फिर अपने नेक काम की वजह से सोशल मीडिया पर छाए गए हैं। सोनू सूद अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर सोनू सूद एक बार फिर छोटे व्यापारियों का हौसला बढ़ाते नजर आए। इस बार वह मंदिर के बाहर छोटी-छोटी दुकानें लगाने वाले दुकानदारों के पास पहुंचे थे।

अभिनेता सोनू सूद के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद सोलापुर के सिद्धेश्वर मंदिर के बाहर खड़े हैं। वह अपने प्रशंसकों से अपील कर रहे हैं कि जब भी कोई इस मंदिर में आए, तो इन छोटे दुकानदारों से सामान जरूर खरीदे और उनसे अधिक मोलभाव न करे। सोनू सूद ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा “हर-हर महादेव।”

महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित है सिद्धेश्वर मंदिर

सोलापुर का सिद्धेश्वर मंदिर महाराष्ट्र का एक प्रमुख और ऐतिहासिक हिंदू तीर्थस्थल है। यह 12वीं सदी के संत एवं समाज सुधारक श्री सिद्धारामेश्वर (सिद्धेश्वर) से जुड़ा हुआ है। मंदिर परिसर सिद्धेश्वर झील के मध्य स्थित है, जो इसकी विशेष पहचान मानी जाती है।

15 दिनों तक होती है गद्दा यात्रा

मंदिर परिसर में 68 शिवलिंग स्थापित होने का उल्लेख मिलता है। मकर संक्रांति के अवसर पर यहां प्रसिद्ध ‘गद्दा यात्रा’ का आयोजन किया जाता है, जो लगभग 15 दिनों तक चलती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।

कई सामाजिक कार्यों में लिया हिस्सा

अभिनेता सोनू सूद छोटे व्यापारियों समेत विभिन्न जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अक्सर आगे आते रहे हैं। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्रवासी श्रमिकों तथा अन्य जरूरतमंद लोगों की सहायता की थी। उन्हें उनके मानवीय कार्यों के लिए ‘एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।

बता दें कि एक्टर सोनू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनू सूद अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे सामाजिक मुद्दों को उठाते है, जिसका सीधा-सीधा सरोकार आम जनता से होता है।

यह भी पढ़ें: Alien: Earth’ Season 2 के लिए तैयार आदर्श गौरव, हॉलीवुड प्रोजेक्ट की शूटिंग जल्द होगी शुरू

गुजरात की गौशाला को दान किए 22 लाख रुपये

पर्दे पर चाहे वह विलेन का किरदार निभाएं या हीरो का, लेकिन असल जिंदगी में सोनू सूद बार-बार खुद को “रियल हीरो” साबित करते नजर आते हैं। हाल ही सोनू सूद ने गुजरात की वराही गौशाला की मदद के लिए 22 लाख रुपये का दान भी दिये थे। बता दें कि वह राशि गौशाला में मौजूद गायों की बेहतर देखभाल और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए इस्तेमाल करने के लिए दान की गई थी।

Sonu sood siddheshwar temple appeals to support small vendors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 05:42 PM

Topics:  

  • Bollywood Actors
  • Entertainment
  • Sonu Sood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.