सोनू निगम के फैन निकले लसिथ मलिंगा, LIVE शो में सिंगर ने दोहराया क्रिकेटर का अनोखा बॉलिंग एक्शन

Sonu Nigam Concert: सिंगर सोनू निगम के मेलबर्न LIVE कॉन्सर्ट में श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा पहुंचे। सोनू ने उनसे मुलाकात कर उनके बॉलिंग एक्शन की नकल की। मलिंगा ने वीडियो शेयर कर सिंगर की तारीफ की।
Sonu Nigam Malinga Meeting
सोनू निगम(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोनू निगम के मेलबर्न LIVE कॉन्सर्ट में श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा पहुंचे।

  • सोनू निगम ने स्टेज से उतरकर लसिथ मलिंगा को गले लगाया।

  • सोनू निगम ने मलिंगा के मशहूर बॉलिंग एक्शन की नकल की।

Sonu Nigam Lasith Malinga Meeting: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन इस बार उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के गेंदबाजी एक्शन की नकल करते नजर आए।

सोनू निगम का यह मजेदार अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए। खास बात यह है कि मलिंगा ने खुद सोनू निगम का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ की। सोनू निगम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट 'द रिवोल्यूशन टूर' के तहत परफॉर्म कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में शानदार कॉन्सर्ट किया, जहां बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे।

सोनू निगम और लसिथ मलिंगा की बॉन्डिंग

इस कार्यक्रम में श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर लसिथ मलिंगा भी अपने परिवार के साथ शामिल हुए। मलिंगा को देखकर सोनू निगम खुद स्टेज से नीचे उतरे और उनसे गर्मजोशी से मिले। इसके बाद सिंगर ने मलिंगा के मशहूर गेंदबाजी एक्शन की नकल की। इस दौरान दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। मलिंगा ने इस मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया।

Sonu Nigam Malinga Meeting
रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट कन्फर्म, 5 नवंबर को दुनियाभर में होगी रिलीज, दशहरे से बुक होंगे टिकट

मलिंगा ने की सिंगर की तारीफ

वीडियो शेयर करते हुए लसिथ मलिंगा ने सोनू निगम की तारीफ में लिखा कि दिग्गज सिंगर ने उनका गेंदबाजी एक्शन उनसे भी बेहतर तरीके से किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यॉर्कर का जिक्र करते हुए सोनू निगम के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और दुनियाभर के लाखों लोगों का मनोरंजन करते रहने की कामना भी की। मलिंगा की इस पोस्ट से दोनों के बीच आपसी सम्मान और दोस्ताना रिश्ते की झलक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

सोनू निगम ने दिया मजेदार जवाब

लसिथ मलिंगा की तारीफ पर सोनू निगम ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि मलिंगा अब समझ गए होंगे कि वह उनके और उनके खेल भावना के कितने बड़े प्रशंसक हैं। सिंगर ने मलिंगा और उनके परिवार को कॉन्सर्ट में देखकर खुशी जताई और उनके लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही मजाक में यह भी कहा कि अगली बार मलिंगा को उनके लिए गाना होगा।

Sonu Nigam Malinga Meeting
पिंक एथनिक लुक और जबरदस्त एनर्जी, नीता अंबानी संग गरबा कर रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, वीडियो वायरल

स्टेज से उतरकर लगाया गले

वीडियो में सोनू निगम मलिंगा को देखकर स्टेज से दौड़ते हुए नीचे उतरते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। इसके बाद दोनों बातचीत करते हैं और मलिंगा सिंगर को अपने परिवार से भी मिलवाते हैं। संगीत और क्रिकेट की दुनिया के इन दो दिग्गजों का यह मिलन अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com