Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हमारे बारह’ का गाना ‘तुझे जितनी दफा देखूं’ रिलीज, पार्थ समथान संग दिखी अदिति की केमिस्ट्री

  • By सोनाली झा
Updated On: May 22, 2024 | 04:13 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अभिनेता और निर्देशक अन्नू कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ‘हमारे बारह’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म के टीजर में महिलाओं की पीड़ा को दिखाया गया। इस सब के बीच फिल्म का रोमांटिक गाना ‘तुझे जितनी दफा देखूं’ रिलीज हुआ है।

हमारे बारह के इस गाने में एक्टर पार्थ समथान और अदिति की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सुलभ नागपाल और तृप्ति सिन्हा में गाया है। गाने को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है और संदीप बत्रा द्वारा संगीत और ओजिल दलाल और अज़ीम शिराज़ी द्वारा लिखे गए बोल गाने के सार को बखूबी बयां करते हैं।

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हमारे बारह को जगह मिली थी। यहां फिल्म देखने वाले दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं, जो इसकी काबिलियत को साबित करता है। अन्नू कपूर की फिल्म 7 जून, 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में एक्टर अन्नू कपूर के साथ अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, परितोष त्रिपाठी, रोहिताश सरदारे, अदिति भटपहरी और इशलिन प्रसाद हैं।

फिल्म हमारे बारह का निर्माण बीरेंद्र भगत, रवि एस गुप्ता, संजय नागपाल और शेओ बालक सिंह ने संयुक्त रूप से किया है। वहीं त्रिलोकी नाथ प्रसाद सह-निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं और कमल चंद्रा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल ने लिखी है, जबकि अजेंद्र अजय क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। यह फिल्म भारत में वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा रिलीज की जाएगी, जबकि राइजिंग स्टार एंटरटेनमेंट UK वैश्विक रिलीज का जिम्मा संभाल रहा है।

Song tujhe jitni dafa dekhoon from hamara barah released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2024 | 04:13 PM

Topics:  

  • Annu Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.