-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sohum Shah Flim Crazxy Box Office Collection Day 1
Crazxy Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर इतने में खुला ‘क्रेजी’ का खाता, जानें यहां ‘छावा’ के आगे फिल्म का कैसा है हाल
- Written By: स्नेहा मौर्या
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के बीच सोहम शाह स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'क्रेजी' बीते दिन यानी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, तो आइए जानते हैं...

सोहम शाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: इन दिनों विक्की कौशल की दो हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस बॉक्स पर धमाल मचा रही है। इसी बीच सोहम शाह स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘क्रेजी’ लंबे इंतजार के बाद बीते शुक्रवार 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, तुम्बाड की री-रिलीज सक्सेस के बाद से ही क्रेजी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, तो आइए जानते हैं…
दरअसल, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर क्रेजी मूवी ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन कहानी ऐसी है कि आपको आखिर तक बांधे रखती है। 93 मिनट की इस फिल्म में लीड रोल सोहम शाह ने निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस शानदार रही है। क्रिटिक्स ने फिल्म की प्रशंसा की है, लेकिन बॉक्स ऑफिस की परीक्षा में इस सराहना का कोई असर हुआ है या नहीं, यह पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साफ कर दिया है।
हालांकि, सोहम शाह स्टारर क्रेजी को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट तो थी, लेकिन छावा के आगे शायद यह फीकी पड़ गई। इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम शुरुआत की है। लेकिन सात साल पहले रिलीज हुई तुम्बाड से क्रेजी ने ज्यादा कारोबार किया है। शायद छावा से भिड़ंत क्रेजी के लिए नुकसानदायक हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Love and War Set Accident: भंसाली की फिल्म की शूटिंग के दौरान गई एक जान, AICWA ने की सख्त कार्रवाई की मांग
अलका याग्निक को पद्म भूषण मिलने पर शान ने जताया गर्व, कहा- आपकी आवाज हमेशा दिलों में बसी रहेगी
Ramayana Update: ‘रामायण हमारी धरोहर है’, रवि दुबे ने रामायण को लेकर दिया बड़ा अपडेट, फैंस से की खास अपील
Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, सोहम शाह स्टारर फिल्म क्रेजी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सिर्फ 90 लाख रुपये से खाता खोला है। फिल्म को लेकर जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन कमाई वैसी नहीं हुई है। वहीं शनिवार और रविवार पर क्रेजी का भविष्य टिका है। अगर यह वीकेंड पर अच्छी कमाई कर लेती है तो शायद इसका हाल तुम्बाड जैसा नहीं होगा।
आपको बता दें, ,साल 2018 में रिलीज हुई तुम्बाड ने पहले दिन क्रेजी से कम कमाया था। उस वक्त इसका कलेक्शन सिर्फ 65 लाख रुपये हुई थी। सात साल पहले तुम्बाड बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, लेकिन पिछले साल ही इसे री-रिलीज किया गया था और इसने शानदार कलेक्शन किया था। इसने करीब 35 से 40 करोड़ रुपये का री-रिलीज में कारोबार किया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अगर फिल्म की बात करें, तो क्रेजी ने एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जिसमें एक पिता अपनी बेटी को बचाने के लिए एक उतार-चढ़ाव भरे सफर पर निकल पड़ता है। टी-सीरीज के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन गिरीश कोहली ने किया है। इसमें सोहम शाह, उन्नति सुराणा, शिल्पा शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
Sohum shah flim crazxy box office collection day 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMEXCLUSIVE: अयोध्या में दान पर सियासत, उज्जैन महाकाल मंदिर में पारदर्शिता की मिसाल; पढ़ें यह खास रिपोर्ट
Jun 24, 2026 | 07:47 PMवैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
Jun 24, 2026 | 07:36 PMउज्जैन में BLO ने व्हाट्सएप पर लीक की नाबालिग की फोटो; इंटरनेट पर डीपफेक अश्लीलता फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 07:28 PMमुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
Jun 24, 2026 | 07:18 PMयह सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है… पासपोर्ट पर MEA का बड़ा बयान, बोले- नहीं माना जाएगा नागरिकता का प्रमाण
Jun 24, 2026 | 07:17 PMAhmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Jun 24, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














