मलाइका अरोड़ा से इंस्पायर होकर सोहा अली खान ने शुरू की घी-कॉफी, बोलीं- हर ट्रेंड सबके लिए नहीं

Soha Ali Khan Fitness: सोहा अली खान के अनुसार घी-कॉफी एनर्जी बूस्टर है, दिमाग को एक्टिव रखती है और पाचन में मदद करती है। लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि इसकी अधिकता एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
मलाइका अरोड़ा से इंस्पायर होकर सोहा अली खान ने शुरू की घी-कॉफी, बोलीं- हर ट्रेंड सबके लिए नहीं
मलाइका अरोड़ा से इंस्पायर हुई सोहा अली खान
Published on: 
Updated on: 

Soha Ali Khan inspired by Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अक्सर अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी डाइट में घी-कॉफी को शामिल करने का अनुभव साझा किया। यह ट्रेंड उन्हें एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से मिला, जो 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

दरअसल, मलाइका अरोड़ा कुछ समय पहले सोहा अली खान के पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में पहुंची थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। मलाइका की इस सलाह से प्रेरित होकर सोहा ने भी इसे अपनी दिनचर्या में अपनाया और अब उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

घी-कॉफी के फायदे और नुकसान

वीडियो में सोहा ने बताया कि घी-कॉफी शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट्स दिमाग को एक्टिव रखते हैं और फोकस बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह ड्रिंक पाचन के लिए भी लाभकारी है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि हर चीज की अधिकता नुकसान कर सकती है। ज्यादा मात्रा में लेने पर यह पेट भारी कर सकता है और एसिडिटी की समस्या भी पैदा कर सकता है। सोहा ने फैंस को सलाह देते हुए कहा कि अपने शरीर की सुनना सबसे जरूरी है। हर ट्रेंड सभी के लिए सही नहीं होता, इसलिए वही अपनाएं जो आपको सूट करे।

हमेशा देती रही हैं फिटनेस टिप्स

यह पहली बार नहीं है जब सोहा ने हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स शेयर किए हों। कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सफेद कद्दू का जूस पीती नजर आई थीं। उन्होंने बताया था कि पिछले तीन महीनों से वह हर सुबह खाली पेट यह जूस पीती हैं, जिससे उन्हें पूरे दिन एनर्जी और ताजगी मिलती है।

करियर फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा अली खान हाल ही में अपने नए पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ के जरिए चर्चा में हैं। यह पॉडकास्ट यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें वह हेल्थ, फिटनेस और महिलाओं से जुड़े विषयों पर खुलकर बातचीत करती हैं। सोहा के इस नए हेल्दी ट्रेंड को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और कई लोगों ने उनके वीडियो पर इमोशनल रिएक्शन दी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com