भूल भुलैया 3 वर्सेस सिंघम अगेन, सोमवार को कौन रहा आगे, चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 दोनों की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। पहले दिन से अब तक सिंघम अगेन रेस में आगे दिख रही है। तो वहीं भूल भुलैया 3 ने भी सिंघम का पीछा नहीं छोड़ा है।
Singham Again And Bhool Bhulaiyaa 3 day 4 Box office Collection
Published on
Updated on

मुंबई: सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने की लड़ाई लड़ रही है। पहले ही दिन से सिंघम अगेन ने अपना दबदबा बना कर रखा है। तो वहीं भूल भुलैया 3 भी पीछे नहीं है। वह भी सिंघम अगेन की बराबरी करते हुए नजर आ रही है। लेकिन चौथे दिन का कलेक्शन करीब-करीब बराबरी पर खत्म हुआ है। दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। आइए जानते हैं सोमवार को दोनों फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा।

फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पैनी नजर रखने वाले सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिंघम अगेन ने सोमवार को यानी रिलीज होने के बाद चौथे दिन 16.4 करोड़ रुपए की कमाई की। सैकनिल्क की ही रिपोर्ट में भूल भुलैया 3 के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई का आंकड़ा भी जारी किया। भूल भुलैया 3 ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 15.8 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि पहले दोनों के बीच का अंतराल अधिक था। लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ता जा रहा है दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बिल्कुल एक जैसा दिखाई पड़ रहा है। दोनों ही फिल्मों के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की अगर बात की जाए तो भूल भुलैया 3 ने रिलीज होने के बाद से अब तक 121.88 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। तो वहीं सिंघम अगेन इससे अब भी काफी आगे नजर आ रही है। सिंघम अगेन के कुल 4 दिन की कमाई 137.99 करोड़ रुपए बताई गई है।

दोनों ही फिल्मों को लेकर यह कहा जा रहा था कि इनमें से किसी एक फिल्म को नुकसान होगा। लेकिन फिलहाल दोनों ही फिल्में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए और अच्छी कमाई करते हुए नजर आ रही हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com