नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Vishal Dadlani On NEET Paper Leak: विशाल ददलानी ने इंडियन आइडल से निकाले जाने की खबरों को अफवाह बताया है। नीट पेपर लीक विवाद पर बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
- Written By: सोनाली झा
विशाल ददलानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vishal Dadlani On Indian Idol: मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर विशाल ददलानी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने नीट यूजी पेपर लीक विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें वायरल होने लगीं कि उन्हें रियलिटी शो इंडियन आइडल से बाहर कर दिया गया है।
विशाल ददलानी ने अब खुद इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। विशाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मजाकिया अंदाज में उदास होने की एक्टिंग करते नजर आए। वीडियो में वह आंखों से आंसू पोंछने का नाटक करते दिखाई दिए, जबकि पीछे ‘इंडियन आइडल’ का बोर्ड भी नजर आ रहा था। वीडियो के आखिर में विशाल कहते हैं कि मैं यहां हूं बेबी।
ऑनलाइन हर चीज पर भरोसा मत कीजिए
विशाल ददलानी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि ऑनलाइन जो कुछ भी देखते हैं, उस पर विश्वास मत कीजिए। बहुत मैनिपुलेशन हो रहा है। अच्छी लड़ाई लड़ते रहिए और वह कहिए जो कहा जाना चाहिए। उनके इस पोस्ट के बाद साफ हो गया कि इंडियन आइडल से निकाले जाने की खबरें केवल अफवाह थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उनके समर्थन में कमेंट किए और उनकी बेबाकी की तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
आखिर किस हरकत से नाराज हुईं जरीन खान? पैपराजी से बोलीं- ‘फालतूगिरी मत करना’, वीडियो हुआ वायरल
नीट पेपर लीक विवाद पर दिया था बयान
दरअसल, कुछ समय पहले विशाल ददलानी ने नीट यूजी पेपर लीक विवाद पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह उन छात्रों के साथ खड़े हैं जो इस मामले से प्रभावित हुए हैं। विशाल ने कहा था कि हर साल इस तरह की घटनाएं होना गलत है। इससे भी ज्यादा गलत यह है कि कोई सरकारी एजेंसी जिम्मेदारी नहीं ले रही। और सबसे खराब बात यह है कि मंत्री कह रहे हैं कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। विशाल ने लोगों से अपील की थी कि अच्छे और शिक्षित लोगों को सत्ता में लाने के लिए वोट करें।
बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं विशाल
विशाल ददलानी अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। इसके अलावा, वह लंबे समय से इंडियन आइडल में जज की भूमिका निभा रहे हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में भी विशाल की बड़ी पहचान है। उनके गाए और कंपोज किए कई गाने सुपरहिट रहे हैं। फैंस उनके संगीत के साथ-साथ उनकी साफगोई को भी काफी पसंद करते हैं।
