सिमी ग्रेवाल ने डिलीट की अभिषेक बच्चन को डिफेंड करने वाली पोस्ट, ऐश्वर्या राय के फैंस ने किया ट्रोल

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक को लेकर चल रही खबरों पर अभिषेक बच्चन को डिफेंड करना सिमी ग्रेवाल को भारी पड़ गया है। सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग के बाद अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।
Simi Garewal deletes the post of Abhishek Bachchan
Published on
Updated on

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच सिमी ग्रेवाल ने अभिषेक बच्चन को डिफेंड करने वाली एक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट किए गए वीडियो में सिमी ग्रेवाल अभिषेक बच्चन की तारीफ करते हुए नजर आ रही थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर सिमी ग्रेवाल को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और अब सिमी ग्रेवाल ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

कुछ महीनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच मतभेद को लेकर खबरें मीडिया में चल रही है। इन्हीं खबरों के बीच सिमी ग्रेवाल ने अपने टॉक शो का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें वह अभिषेक बच्चन को सबसे अच्छा इंसान कहते हुए नजर आ रही हैं। इसी वीडियो पर सोशल मीडिया में बवाल हो गया और लोगों ने सिमी ग्रेवाल को ट्रोल करना शुरू किया था।

अपने वीडियो में सिमी ग्रेवाल यह कह रही हैं कि मुझे लगता है अभिषेक बच्चन को जो कोई भी पर्सनली जानता है वह इस बात से सहमत होगा कि वह बॉलीवुड के सबसे अच्छे इंसान हैं अभिषेक अच्छे संस्कार और शालीन व्यवहार वाले इंसान हैं। उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने रिएक्ट किया था और लिखा था, आई फुली एग्री ही इज जस्ट नाइसेस्ट गाय। सिमी ग्रेवाल के पोस्ट पर सोशल मीडिया में बवाल हुआ। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे उसके बाद सिमी ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दी। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, उस पर अब तक अभिषेक बच्चन या ऐश्वर्या राय की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com