अनुपम खेर नहीं, ये थे सिकंदर खेर के बायलॉजिकल पिता, फिर भी पिता ने ऐसे निभाया अपना फर्ज

Sikandar Kher Birthday: अनुपम खेर और सिकंदर खेर के हाल ही में वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बीच, जानिए सिकंदर के बायलॉजिकल पिता गौतम बेरी और उनके रिश्तों की अनकही सच्चाई।
Sikandar Kher Birthday
सिकंदर खेर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिकंदर खेर के बायलॉजिकल पिता गौतम बेरी थे, जिनसे किरण खेर ने पहली शादी की थी।

  • किरण खेर और गौतम बेरी का तलाक होने के बाद सिकंदर की परवरिश में अनुपम खेर की मुख्य भूमिका रही।

  • सिकंदर खेर अनुपम खेर को अपना पिता मानते हैं और दोनों के बीच मजबूत बॉन्डिंग है।

Sikandar Kher Biography: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या आग की तरह फैल जाए यह कह पाना बेहद मुश्किल होता है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ था।

इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चाएं भी हुईं और कई यूजर्स ने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई थी। लेकिन जब इस वीडियो और इसके पीछे के कहानी की तह तक जाते हैं, तो रिश्तों की एक बेहद खूबसूरत और अलग ही तस्वीर सामने आई।

वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर फैली सनसनी

हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया जिसमें सिकंदर खेर मजाकिया अंदाज में अपने पिता अनुपम खेर के गाल पर हल्के से थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए। कुछ लोगों ने इसे माता-पिता के सम्मान के खिलाफ माना और अपनी नराजगी जताई।

हालांकि इस वीडियो के पीछे का सच कुछ और ही है। दरअसल अनुपम खेर ने हाल ही में अपना एक दांत निकलवाया था, जिसकी वजह से उनके चेहरे का एक तरफ का हिस्सा सुन्न था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हंसी-मजाक चल रहा था, जिसे बिना समझे लोग राई का पहाड़ बनाने लगे।

गौतम बेरी थे सिकंदर के बायलॉजिकल फादर

इस पूरे मामले के बीच ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि सिकंदर खेर के बायलॉजिकल पिता कौन हैं। एक्ट्रेस और पूर्व सांसद किरण खेर ने पहली शादी मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन गौतम बेरी से की थी। साल 1985 में किरण खेर और गौतम बेरी का आपसी सहमति से अलग हो गए थे, उस वक्त सिकंदर की उम्र महज 4 साल की थी।

इसके बाद किरण खेर ने एक्टर अनुपम खेर के साथ अपनी लाइफ की नई शुरुआत की। अनुपम खेर ने न सिर्फ किरण खेर को अपनाया, बल्कि सिकंदर को अपने बेटे के रूप में स्वीकार करते हुए उन्हें अपना नाम और एक नई पहचान दी।

Sikandar Kher Birthday
सिकंदर खेर, किरण खेर और अनुपम खेर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

अनुपम खेर को मानते हैं अपनी लाइफ के असली पापा

सिकंदर खेर इस मुद्दे पर पहले भी कई इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात कह चुके हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि उनके बायलॉजिकल फादर गौतम बेरी का निधन करीब 11 साल पहले हो चुका है और उनके साथ उनकी बहुत ज्यादा बचपन की यादें जुड़ी नहीं हैं।

सिकंदर का यह मानना है कि उनकी लाइफ के असली पिता अनुपम खेर ही हैं, जिन्होंने उनका पालन-पोषण किया और हर कदम पर उनका साथ दिया। बचपन से लेकर आज तक उन्होंने अपना ज्यादातर वक्त अनुपम खेर के साथ ही बिताया है, जो उनके इस रिश्ते की गहराई को और ज्यादा मजबूत बनाता है।

Sikandar Kher Birthday
भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए आए 5 नए गाने, खेसारी-पवन सिंह से लेकर शिल्पी राज तक के गानों की लिस्ट

पिता और बेटे के बीच की बॉन्डिंग है बेहद अहम

यह पूरा वाकया सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पिता और बेटे के बीच के सहज और अटूट रिश्ते को भी दर्शाता है। किरण खेर और अनुपम खेर परिवार में भले ही अतीत के अपने पन्ने रहे हों, लेकिन वर्तमान में आपसी प्यार और विश्वास ने इन सभी दूरियों को पूरी तरह मिटा दिया है।

सिकंदर खेर आज भी अपने माता-पिता के साथ बेहद आत्मीयता से रहते हैं और उन्होंने अपने नाम के आगे बेरी के बजाय खेर सरनेम को ही गर्व के साथ अपनाया है। यह साफ तौर पर बताता है कि खून के रिश्तों से कहीं ज्यादा मजबूत परवरिश और आत्मीयता का बंधन होता है।

हाल ही में रिलीज हुई राजकुमार राव की प्रहार में वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी कहानी को मजबूती देते हैं। कलाकारों का संतुलित प्रदर्शन फिल्म के तनाव को बनाए रखता है।