बॉक्स ऑफिस पर प्रहार और नई नवेली के बीच कड़ा मुकाबला! राजकुमार राव और की फिल्म ने 7वें दिन कमाए कितने करोड़

Rajkummar Rao Yami Gautam Movie Collection: यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' ने अपने रिलीज के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर के बीच मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
Prahar vs Nai Naveli Box Office Collection Day 7
यामी गौतम और राजकुमार राव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 'नई नवेली' ने 7वें दिन करीब 1.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • यामी गौतम की फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन करीब 21.82 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

  • 'प्रहार' ने 7वें दिन लगभग 1.20 करोड़ रुपये कमाए।

  • राजकुमार राव की फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन करीब 17.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Prahar vs Nai Naveli Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर त्योहारों के सीजन के दौरान उतरी इन दोनों फिल्मों का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है। दर्शकों के बीच जहां एक तरफ कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा का तड़का पसंद आ रहा है।

वहीं दूसरी ओर गंभीर और सच्ची घटनाओं पर आधारित कानूनी दांव-पेंच भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि दर्शक अलग-अलग जॉनर की कहानियों को भरपूर प्यार दे रहे हैं।

पहले वीक का सफर और बॉक्स ऑफिस आंकड़े

यामी गौतम और आदिनाथ कोठारे की अहम भूमिका वाली फिल्म 'नई नवेली' ने अपने 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को लगभग 1.17 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही इस फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 21.82 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है, जबकि दुनिया भर में इसने 29 करोड़ से ज्यादा का सकल कलेक्शन कर लिया है।

दूसरी तरफ, राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' ने 7वें दिन 1.20 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जिससे इसका कुल घरेलू नेट कलेक्शन 17.15 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्किंग डेज़ में फिल्म कलेक्शन में आई गिरावट

रिलीज के शुरुआती दिनों में मिली जबरदस्त बढ़त के बाद वीकडेज़ में दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन की रफ्तार में थोड़ी सुस्त जरूर आई है। 'प्रहार' फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में कुल मिलाकर लगभग 18 लाख से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है,

जिसमें मुंबई और पुणे जैसे क्षेत्रों में नाइट शो के दौरान अच्छी ऑक्यूपेंसी देखने को मिली है। वहीं, 'नई नवेली' को भी महानगरों के मल्टीप्लेक्स में परिवारों का अच्छा सपोर्ट मिला है, जिससे इसका पहला हफ्ता संतोषजनक रहा है।

Prahar vs Nai Naveli Box Office Collection Day 7
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार! 'जेलर 2' ने 8 दिनों में दुनिया भर में गाड़े सफलता के झंडे

कानूनी दांव-पेंच बनाम पारिवारिक कॉमेडी

इन दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग दिशाओं में जाती है। अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी 'प्रहार' फिल्म देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी और उनके द्वारा लड़े गए ऐतिहासिक मुकदमों जैसे 1993 के मुंबई बम धमाकों और 2008 के हमलों की कानूनी लड़ाइयों पर आधारित है।

इसमें जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बालाजी मोहन द्वारा डायरेक्टिड 'नई नवेली' एक सुपरनैचुरल पारिवारिक कॉमेडी है, जो मेरठ की कहानी पर आधारित है और एक अजीबोगरीब पारिवारिक उलझन को हास्य के साथ परोसती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com