Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘VAAR’ इस दिन होगा रिलीज, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी गई जानकारी

  • By संदीप पांडे
Updated On: Nov 07, 2022 | 09:35 AM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मशहूर (Famous) पंजाबी (Punjabi) सिंगर (Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) भले ही आज हम सबके बीच नहीं है, लेकिन वो आज भी अपने फैंस द्वारा दिल से याद किए जाते है। वहीं अब उनके चाहने वालों के लिए सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जी हां सिंगर की हत्या के बाद अब उनका दूसरा गाना रिलीज होने जा रहा है। इस गाने का टाइटल ‘Vaar’ (वार) है। जिसके रिलीज के लिए भी एक खास दिन चुना गया है।

सिद्धू मूसेवाला का ये नया गाना 8 नवंबर 2022 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दिन रिलीज किया जाएगा। ‘वार’ गाना गुरुपर्व के दिन अरदास होने के बाद सुबह 10 बजे रिलीज होगा। बता दें कि इस बात की जानकारी सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर कर दिया गया है। पोस्ट में सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम लिखा है। उसके नीचे गाने का टाइटल ‘वार’ लिखा है। पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि हम सभी अपने अंदर ऐसे लोगों को लेकर चलते हैं। जो हमसे पहले आए थे। ड्रॉपिंग नवंबर/8 10:00 पूर्वाह्।’

बता दें कि ये गाना सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के वीर नायक हरि सिंह नलवा के लिए गाया था, लेकिन गाना रिलीज करने के पहले ही उनका कत्ल कर दिया गया। गौरतलब है कि सरदार हरि सिंह नलवा महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष थे। जिन्होंने पठानों के विरुद्ध कई युद्धों का नेतृत्व किया और महाराजा रणजीत सिंह को जीत दिलाई। एक बार महाराजा रणजीत सिंह के साथ हरि सिंह नलवा शिकार पर गए थे। जहां उनका सामना शेर से हो गया फिर क्या हरि सिंह नलवा ने शेर के जबड़े को हाथों से ही चीर डाला था।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद यह दूसरा गाना है। उनका पहला गाना SYL (सतलुज-यमुना लिंक नहर) है। जिसे उनके पिता के नेतृत्व में रिलीज किया गया था। ये गाना फैंस को तो बहुत पसंद आया था, लेकिन उनके इस गाने पर पंजाब और हरियाणा के बीच काफी विवाद बढ़ गया था। जिसके बाद भारत सरकार ने उनके इस गाने को बैन कर दिया था।

Sidhu moose walas new song vaar will be released on this day information shared by post on instagram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2022 | 09:35 AM

Topics:  

  • Sidhu Moose Wala

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बरोटा’ टीजर में दिखी सिद्धू मूसेवाला की झलक, फैंस ने कमेंट्स से भर दिया सोशल मीडिया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.