Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना इस दिन होगा रिलीज, जानें किसने दी ये जानकारी

  • By संदीप पांडे
Updated On: Aug 27, 2022 | 07:48 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : मशहूर (Famous) पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) आज भले ही हमारे बीच नही है, लेकिन आज भी वो लोगों के दिलों में हैं। उनके जाने का गम उनके पूरे फैंस में है। प्रशंसक आज भी उन्हें उनके गाने सुनकर याद करते हैं और काफी इमोशनल भी हो जाते हैं। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई हैं। बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘जान दी वार’ रिलीज होने वाला है।

जिसका निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने किया है। उन्होंने खुद अपने एक वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया है। सिद्धू मूसेवाला के इस गाने की रिकॉर्डिंग जुलाई, 2021 में चंडीगढ़ में हुई थी। वहीं अब सलीम मर्चेंट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने को 2 सितंबर को रिलीज करने का फैसला किया है। जिसका ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर किया है। अपने वीडियो में सलीम मर्चेंट ने बताया कि उनकी और सिद्धू मूसेवाला की मुलाकात अफसाना खान ने करवाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

‘बरोटा’ टीजर में दिखी सिद्धू मूसेवाला की झलक, फैंस ने कमेंट्स से भर दिया सोशल मीडिया

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर पिता बलकौर सिंह को झटका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

बेटे की बरसी से पहले बड़ा ऐलान: सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे 2027 का चुनाव, मानसा से उतरेंगे मैदान में

ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी सिद्धू मूसेवाला के मौत की भविष्यवाणी, देश छोड़ने की दी थी सलाह, तेजिंदर बग्गा ने किया खुलासा

सिद्धू मूसेवाला से मिलकर सलीम मर्चेंट को काफी खुशी हुईं। वो सिद्धू मूसेवाला के पैशन से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने साथ काम करने का फैसला किया। उनके इस नए गाने की शूटिंग सलीम मर्चेंट के दोस्त सचिन आहूजा के स्टूडियो में चंडीगढ़ में हुआ। सिद्धू मूसेवाला का ये एक इमोशनल हार्ट टचिंग सॉन्ग है। जिसमें अफसाना खान ने भी अपनी आवाज दी है। सलीम मर्चेंट भी सिद्धू मूसेवाला के इस तरह से जाने से काफी दुखी है। उन्होंने यह फैसला किया है कि वो इस गाने को एक ट्रिब्यूट की तरह पेश करेंगे। ये गाना 2 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। इस गाने का टाइटल ‘जान दी वार’ है।

Sidhu moose wala new song will be released on this day know who gave this information

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2022 | 07:48 PM

Topics:  

  • Sidhu Moose Wala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.