-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sidhu Moose Wala Documentry Mansa Court Refused Demand Of Balkaur Sing To Ban Screening
सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर पिता बलकौर सिंह को झटका, कोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार
- Written By: अनिल सिंह
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर उनके पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी व्यक्त की थी और डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, रोक लगाने की पिता की मांग पर कोर्ट ने किया इनकार
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जिसे 11 जून को (सिद्धू मूसेवाला के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर) यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। डॉक्यूमेंट्री को लेकर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नाराजगी व्यक्त की थी। बलकौर सिंह ने मनसा कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। सिद्धू मूसेवाला की मौत पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर पिता का आरोप है कि इसमें गलत तथ्यों को पेश किया गया है।
बलकौर सिंह ने कोर्ट में सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज होने के बाद निराशा व्यक्त की है। सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग मुंबई के एक थिएटर में होने वाली थी, लेकिन विवाद के चलते इसे सीधे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस मामले में विरोध जताते हुए बलकौर सिंह ने मुंबई में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा था।
ये भी पढ़ें- पंचायत 4 ट्रेलर रिव्यू: फुलेरा में शुरू हुआ पॉलिटिक्स का खेला, दर्शक बोले- सिर्फ सीरीज नहीं ये जज्बात है
सिद्धू मूसेवाला के डॉक्यूमेंट्री पर क्यों हुआ विवाद
सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर काफी समय से विवाद चल रहा है। डॉक्यूमेंट्री को लेकर सिद्धू मूसे वाला के पिता ने दावा किया है कि यह डॉक्यूमेंट्री उनके रजामंदी के बिना बनाई गई है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस डॉक्यूमेंट्री में उनके बेटे की हत्या को लेकर गलत तथ्य पेश किए गए हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 3 साल पहले 29 में को की गई थी। उन पर दिनदहाड़े हथियारबंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी और वहां से फरार हो गए थे। सिद्धू मूसेवाला के पिता का कहना है कि डॉक्यूमेंट्री में एफआईआर में नामजद लोगों के इंटरव्यू है, ऐसे में यह डॉक्यूमेंट्री हत्या को लेकर चल रहे मामले को प्रभावित कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sidhu moose wala documentry mansa court refused demand of balkaur sing to ban screening
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














