पीली शर्ट और हाथों में मिठाई का डिब्बा, दिवाली पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लुटाया प्यार, फैंस को दी शुभकामनाएं

Sidharth Malhotra Diwali Wish: दिवाली के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की
Sidharth Malhotra Diwali Wish
सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर दिवाली की खास तस्वीर साझा की।

  • पीली शर्ट में हाथों में मिठाई का डिब्बा लिए नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा।

  • वरुण धवन ने सिद्धार्थ और कियारा के साथ तस्वीर शेयर की।

  • वरुण ने सिद्धार्थ के साथ मनमुटाव की खबरों को किया खारिज।

Sidharth Malhotra Instagram Post: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दिवाली के खास मौके पर अपने फैंस को अनोखे अंदाज में त्योहार की बधाई दी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह हाथों में मिठाई का डिब्बा लिए नजर आ रहे हैं। पीले रंग की शर्ट में सिद्धार्थ काफी हैंडसम लग रहे हैं। उनकी इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सिद्धार्थ ने तस्वीर के साथ सभी को दिवाली की बधाई देते हुए लिखा कि आप सभी को प्यार, हंसी और ढेर सारी मिठाइयों से भरी दिवाली की शुभकामनाएं।" इसके साथ सिद्धार्थ ने हार्ट इमोजी भी लगाया। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें भी त्योहार की बधाइयां दे रहे हैं।

वरुण धवन के साथ नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा

दिवाली के मौके पर सिद्धार्थ की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक और तस्वीर चर्चा में रही। हाल ही में एक्टर अपने पुराने दोस्त और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के को-स्टार वरुण धवन के साथ दिखाई दिए। वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

इस तस्वीर में सिद्धार्थ पीछे मजेदार अंदाज में पोज देते दिखे। वह कियारा के बेबी बंप को छिपाते हुए भी नजर आए। तस्वीर के साथ वरुण धवन ने लिखा, "हमारे बीच मुकाबला जरूर रहा लेकिन मेरे भाई के साथ कभी मनमोटाव नहीं रहा। मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया भाभी जी।" वरुण की इस पोस्ट ने दोनों एक्टर्स के बीच अनबन की खबरों पर विराम लगा दिया।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से शुरू हुई थी जर्नी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म से आलिया भट्ट ने भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म की सफलता के बाद तीनों कलाकारों ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।

Sidharth Malhotra Diwali Wish
अमिताभ बच्चन के हाथ में हो रहा दर्द, दिवाली पर फैंस से मांगी माफी, केबीसी की शूटिंग भी रुकी

सेकेंड टाइम पैरेंट बनने वाले हैं सिद्धार्थ-कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। कुछ समय तक अपने रिश्ते को पर्सनल रखने के बाद दोनों ने फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी कर ली।

जून 2025 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवानी पहली बार माता-पिता बने थे। उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। इसके बाद 7 अक्टूबर को कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी दी। उन्होंने इस नए सफर को जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा बताया।