अमिताभ बच्चन के हाथ में हो रहा दर्द, दिवाली पर फैंस से मांगी माफी, केबीसी की शूटिंग भी रुकी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि उनके लिखने वाले हाथ में तकलीफ हो रही है। इस वजह से वह फैंस को जवाब देने में देरी कर रहे हैं।
Amitabh Bachchan Health Update
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अमिताभ बच्चन ने दिवाली पर फैंस को शुभकामनाएं दीं।

  • अमिताभ बच्चन ने लिखने वाले हाथ में तकलीफ होने की बात बताई।

  • हाथ में दर्द के चलते फैंस को जवाब देने में हो रही है देरी।

  • ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने क्षमा मांगने और संतुष्टि पर अपने विचार शेयर किए।

KBC Shooting Stopped: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दीपावली के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी सेहत को लेकर भी एक ऐसी बात शेयर की है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

बिग बी ने अपने टम्बलर ब्लॉग के जरिए बताया कि जिस हाथ से वह लिखते हैं, उसमें कुछ दर्द हो रहा है। इसी वजह से वह अपने फैंस के संदेशों और शुभकामनाओं का जवाब देने में देरी कर रहे हैं।

दिवाली पर बिग बी ने फैंस को दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग की शुरुआत दिवाली और चतुर्दशी की बधाई देते हुए की। उन्होंने सभी के लिए ईश्वर की कृपा, सुख, शांति और मंगल की कामना की। अमिताभ बच्चन ने बताया कि त्योहार के मौके पर उन्हें फैंस की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं और गिफ्ट मिल रहे हैं। उन्होंने अपने फैंस के इस प्यार और स्नेह के लिए आभार भी जताया।

हाथ में दर्द के चलते जवाब देने में देरी

बिग बी ने बताया कि वह अपने फैंस को खुद पत्र लिखकर जवाब देना चाहते थे, लेकिन लिखने वाले हाथ में तकलीफ होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ब्लॉग में लिखा, "स्वयं लिखकर उत्तर देना चाह रहा था लेकिन हाथ चलाने में, जिस हाथ से लिखते हैं, कुछ कष्ट हो रहा है, इसलिए विलंब। क्षमा प्रार्थी हूं।"

माफी मांगने को लेकर कही बड़ी बात

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में क्षमा मांगने और उसे स्वीकार करने को लेकर भी विचार शेयर किए। उन्होंने लिखा कि माफी मांगने में कोई बुराई नहीं है। सामने वाला इंसान चाहे माफ करे या न करे, लेकिन माफी मांगने से मन को संतुष्टि और शांति मिल सकती है। उन्होंने जिंजगी में संतुष्टि और आक्रोश के बीच के अंतर को भी समझाया।

Amitabh Bachchan Health Update
सिर्फ पटाखे और दीये नहीं, K3G से वास्तव तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों के दिवाली सीन आज भी हैं यादगार

केबीसी की शूटिंग रुकने की भी खबर

इस बीच अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर एक और खबर सामने आई है। खबरों केअनुसार केबीसी बिग बी की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उनके लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शो का आखिरी बड़ा सेलिब्रिटी एपिसोड फिल्म 'रामायण' की टीम के साथ शूट किया गया था, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे शामिल थे। यह एपिसोड पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है।