

Drishyam Actress Shriya Saran Career: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस श्रिया सरन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 'दृश्यम' फिल्म में अजय देवगन की पत्नी नंदिनी का रोल निभाकर उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था।
अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। हालांकि बड़े पर्दे पर बेहद सहज दिखने वाली श्रिया की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वह आर माधवन के सामने अपने दिल की बात कहने में झिझक गई थीं।
श्रिया सरन का जन्म एक मिडिल क्लास फैंमिली में हुआ था। उन्हें बचपन से ही डांस का बेहद शौक था और उन्होंने कत्थक डांस की बाकायदा ट्रेनिंग ली थी। कॉलेज के दिनों में एक म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान उन्हें पहली बार कैमरे का सामना करने का मौका मिला।
इसके बाद उनके लिए एक्टिंग के दरवाजे खुलते चले गए। उन्होंने तेलुगु सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत जल्द ही बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका हासिल कर लिया।
एक इंटरव्यू के दौरान श्रिया सरन ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बेहद मजेदार और दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वह एक्टर आर माधवन की बहुत बड़ी फैन थीं। जब उन्हें पहली बार माधवन से मिलने का मौका मिला, तो वह बेहद उत्साहित थीं।
श्रिया उन्हें बताना चाहती थीं कि वह उनकी कितनी बड़ी फैन हैं और उन्हें कितना पसंद करती हैं। हालांकि उस वक्त घबराहट और हिचकिचाहट की वजह से वह माधवन के सामने अपने दिल की बात नहीं कह सकीं।
श्रिया सरन ने साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और वहां भी सफलता का झंडा गाड़ा। फिल्म 'दृश्यम' में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का रोल इतनी सादगी और संजीदगी से निभाया कि दर्शक उनके मुरीद हो गए। इस फिल्म की अपार सफलता ने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी और उन्हें हिंदी सिनेमा के दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान दिलाई।
करियर में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद श्रिया सरन ने रूसी टेनिस खिलाड़ी और बिजनेसमैन एंड्रे कोसचीव से शादी रचाई। शादी के बाद भी उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से दूरी नहीं बनाई।
वह सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज वह अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच एक बेहतरीन बैंलेंस बनाकर बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।