Eetha के ट्रेलर में दिखा श्रद्धा कपूर का जलवा, लावणी और संघर्ष की अनकही दास्तां लेकर आईं अभिनेत्री

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ईठा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा कला पर आधारित यह फिल्म एक महिला कलाकार के संघर्ष और स्वाभिमान की कहानी दिखाएगी।
Shraddha Kapoor Eetha Trailer Launch
ईठा ट्रेलर लॉन्च श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा(सौ. Youtube)
Published on: 
Updated on: 

Shraddha Kapoor Eetha Trailer Launch: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ईठा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

इस ट्रेलर में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई का किरदार निभाते हुई नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ईठा फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी और तमाशा कला की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें एक महिला के अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और सामाजिक चुनौतियों से लड़ने के संघर्ष को दर्शाया गया है।

स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर का गंभीर और नया अवतार

स्त्री 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ईठा फिल्म में एक बिल्कुल अलग और गंभीर अवतार में दिखाई दे रही हैं। पारंपरिक नौवारी साड़ी, भारी महाराष्ट्रीयन गहने और मंच पर उनका आत्मविश्वास उनके लुक को बेहद खास बनाता है। ट्रेलर में श्रद्धा की आंखों की दृढ़ता और दमदार संवाद अदायगी एक ऐसी कलाकार की छवि पेश करती है, जो अपनी मंजिल हासिल करने के लिए हर मुश्किल का डटकर सामना करती है।

लावणी कलाकार पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

फिल्म ईठा की कहानी महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही दर्शकों को श्रद्धा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक लावणी

फिल्म में लावणी केवल नृत्य का माध्यम नहीं, बल्कि एक पूरी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। ट्रेलर का एक प्रमुख संवाद, "यह सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है", इस सांस्कृतिक जुड़ाव और स्वाभिमान को बखूबी उजागर करता है। पुराने दौर के रंगीन मंच, पारंपरिक सजावट और महफिलें उस दौर की याद दिलाती हैं जब लोक कलाकारों के लिए अपनी कला को आगे बढ़ाना एक कठिन संघर्ष था।

Shraddha Kapoor Eetha Trailer Launch
करवाचौथ के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया पति पर प्यार, निक जोनस ने टूर शेड्यूल बदलकर दिया सरप्राइज

अजय-अतुल का संगीत और शानदार स्टार कास्ट

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अजय-अतुल की जोड़ी ने संभाली है, जबकि डांस सीक्वेंस की कोरियोग्राफी वैभवी मर्चेंट ने की है। श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ईठा का निर्माण दिनेश विजन, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने मिलकर किया है। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।