श्रद्धा कपूर की ईठा की ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने, विठाबाई की बायोपिक को लेकर बढ़ा उत्साह

Eetha Trailer Release Date: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की अहम भूमिका वाली आने वाली बायोग्राफिकल फिल्म 'ईठा' के ट्रेलर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
Eetha Trailer Release Date
श्रद्धा कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित है।

  • फिल्म में रणदीप हुड्डा और नाना पाटेकर भी नजर आएंगे।

  • ईठा की थिएटर रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 तय है।

Shraddha Kapoor Eetha Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी आने वाली मेगा प्रोजेक्ट फिल्म 'ईठा' को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म महाराष्ट्र की फेमस लावनी और तमाशा क्वीन विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है।

फिल्म ईठा के मेकर्स ने जब से इसके नए शेड्यूल और अपडेट्स शेयर किए हैं, तब से फैंस इसके हर एक टीजर और फुटेज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बहुत बड़ी और रोमांचक खबर सामने आ चुकी है।

इस दिन रिलीज फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर

फैंस की बेताबी को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पर से पर्दा उठा दिया है। खबरों के अनुसार फिल्म ईठा का ऑफिशियल ट्रेलर इसी हफ्ते यानी शुक्रवार को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।

ट्रेलर के आने से यह साफ हो जाएगा कि फिल्म में कलाकारों का लुक और कहानी का प्लॉट किस लेवल पर काम कर रहा है। मेकर्स का यह कदम सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले फिल्म के प्रचार प्रसार को एक नई और तेज रफ्तार देने का काम कर रहा है।

पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे श्रद्धा और रणदीप

फिल्म ईठा की स्टार कास्ट की बात करें तो यह प्रोजेक्ट अपने आप में काफी खास माना जा रहा है। इसमें पहली बार खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ दमदार एक्टर रणदीप हुड्डा अहम भूमिका में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में जिशान अय्यूब, नाना पाटेकर और सिद्धार्थ जाधव जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम किरदारों में अपनी कला का जलवा बिखेरते दिखेंगे।

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक बिल्कुल नया और पारंपरिक अनुभव मिलने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि इसमें पहली बार श्रद्धा एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।

Eetha Trailer Release Date
रामायण के गाने पर मचे भारी बवाल के बीच एआर रहमान ने दिया ऐसा करारा जवाब, उड़ गए सब ट्रोलर के होश

दिसंबर में होगी सिनेमाघरों में ईथा की एंट्री

फिल्म ईठा के निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं और गानों पर भी बहुत बारीकी से काम किया गया है। फिल्म का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर देश के जाने-माने और पॉपुलर संगीतकार जोड़े अजय-अतुल द्वारा तैयार किया गया है, जो इसकी कहानी में चार चांद लगाने का काम करेगा।

पहले फिल्म ईठा किसी अन्य तारीख पर आने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह तय हो चुका है कि यह बायोग्राफिकल ड्रामा आने वाली 4 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। अब देखना यह होगा कि शुक्रवार को आने वाला इसका ट्रेलर दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com