Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
Shilpa Shinde Controversy Update: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के एक हाल ही में दिए गए इंटरव्यू से टीवी इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है, जिसके बाद AICWA ने उनके खिलाफ कानूनी जांच की मांग की है।
- Written By: यति सिंह
शिल्पा शिंदे लॉक अप 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde Controversy News: छोटे पर्दे की भाभी जी उर्फ मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर बड़े विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उनके द्वारा किए गए दावों ने ना केवल उनके फैंस को चौंका दिया है, बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री को दो दलों में बांट दिया है। दिए गए इस बयान के बाद से शिल्पा शिंदे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। टीवी जगत में इस समय केवल इसी मुद्दे पर चर्चा हो रही है।
सभी दर्शकों के लिए यह समझना मुश्किल हो रहा है कि सालों पुराने विवाद ने अचानक यह नया मोड़ कैसे ले लिया। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दरवाजा खटखटाया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सीएम से अपील की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
एक इंटरव्यू से शुरू हुआ टीवी इंडस्ट्री का घमासान
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के मशहूर पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था। इस दौरान शिल्पा शिंदे ने कुछ ऐसा कह दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक हंगामा मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
गोविंदा का कपूर खानदान की बेटी पर आया था दिल? शगुफ्ता अली ने खोले ‘हीरो नंबर 1’ के अनसुने राज
Lock Upp 2: बरसों पुरानी दुश्मनी की दिखेगी झलक, हिना खान ने शिल्पा शिंदे को किया रोस्ट
Bhojpuri Bawal: मां की हालत देख छलके पवन सिंह के आंसू, बोले- मेरी सबसे बड़ी संपत्ति सिर्फ आप हैं
शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट के दौरान इस बात को स्वीकारा कि ‘उन्होंने मशहूर धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ के निर्माता पर छेड़छाड़ के जो आरोप लगाए थे, वे झूठे थे’। इस खुलासे के सामने आते ही टीवी जगत के कई कलाकार और संगठन शिल्पा शिंदे के विरोध में उतर आए हैं। दर्शकों के लिए यह बयान बेहद अप्रत्याशित था क्योंकि इस विवाद ने सालों पहले काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
शिल्पा शिंदे के खिलाफ AICWA ने खोला मोर्चा
शिल्पा शिंदे के इस चौंकाने वाले कबूलनामे के बाद ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सख्त रुख अपना लिया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस पूरी बयानबाजी पर गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की है।
AICWA का मानना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयानों से कानून व्यवस्था और गंभीर मामलों की विश्वसनीयता पर बुरा असर पड़ता है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने साफ किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को इस तरह झूठे आरोपों में फंसाना पूरी तरह गलत है। इस वजह से संगठन अब शिल्पा के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में जुट गया है।
The reported admission by actress Shilpa Shinde during comedian Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa’s podcast regarding the alleged false sexual harassment allegations made against Bhabiji Ghar Par Hain producer Sanjay Kohli is a matter of serious concern for the entire Bollywood… pic.twitter.com/vcU1lwyIKx — All Indian Cine Workers Association (@aicwaofficial) June 5, 2026
सीएम देवेंद्र फडणवीस से की गई कार्रवाई की अपील
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दरवाजा खटखटाया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सीएम से अपील की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। उनकी मांग है कि कानून पर आम जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए शिल्पा शिंदे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई Varun Dhawan की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन
हिना खान ने भी साधा निशाना
अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के इस खुलासे के बाद अभिनेत्री हिना खान भी पूरी तरह उनके खिलाफ खड़ी हो गई हैं। हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा कर शिल्पा शिंदे की इस हरकत की कड़ी निंदा की है। उन्होंने तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए शिल्पा को कानून का पाठ पढ़ाने की बात कही है।
