शिबानी दांडेकर की प्रेग्नेंसी की खबर है अफवाह, तीसरी बार अब्बा नहीं बन रहे फरहान अख्तर

फरहान अख्तर के जन्मदिन के दिन ही उनके फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली कि फरहान तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। लेकिन अब शबाना आजमी ने बताया है कि ये खबर पूरी तरह से अफवाह है।
Shibani Dandekar is not pregnant Farhan Akhtar is not Becoming father for third time
तीसरी बार पिता बनने जा रहे हैं फरहान अख्तर, खबर है कोरी अफवाह
Published on
Updated on

मुंबई: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर की दूसरी बीवी शिबानी दांडेकर 44 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। शिबानी पहली बार मां बनेगी लेकिन फरहान अख्तर इससे पहले भी दो बार पिता बन चुके हैं। मतलब वो तीसरी बार पिता बनेंगे, लेकिन ये खबर झूठी साबित हुई है। शबाना आजमी ने शिबानी के प्रेग्नेंसी की खबर को अफवाह बताया है।

फरहान अख्तर को पहली पत्नी अधुना भवानी से दो बेटियां पहले से हैं तो यह कहा जा सकता है कि वह तीसरी बार अब्बा बनने वाले हैं। 3 साल पहले फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधे थे। शिवानी दांडेकर से शादी के पहले उन्होंने अधुना भबानी से तलाक ले लिया था। दोनों की 16 साल की शादीशुदा लाइफ में दोनों दो बेटियों के माता-पिता बने थे। शिबानी प्रेग्नेंट नहीं हैं अब इस बात का ऐलान हो चुका है।

पिंक विला ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था कि शिवानी दांडेकर प्रेग्नेंट है और वह पहले बच्चे को जन्म देंगी। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई है लोगों का यह कहना है कि 44 साल की उम्र में वह नेचुरल तरीके से मां नहीं बन सकती है। लेकिन अब शबाना आजमी के हवाले से दैनिक भास्कर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ये खबर पूरी तरह से अफवाह है।

फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना भबानी से शादी की थी। शादी से पहले दोनों 3 साल तक रिलेशनशिप में थे। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म दिल चाहता है की शूटिंग के वक्त दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। अधुना और फरहान अख्तर की दो बेटियां हैं। 2016 में दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का ऐलान किया। वहीं 3 साल पहले फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर से शादी की थी और अब दोनों सुखी दांपत्य जीवन बिता रहे हैं। 19 फरवरी 2022 में शिबानी और फरहान अख्तर ने बिना किसी रीति रिवाज के खंडाला के फार्म हाउस में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com