फरहान अख्तर संग शादी से एक महीने पहले शिबानी दांडेकर ने गुदवाया टैटू, शेयर की तस्वीर
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर ([blurb content=””]) अगले महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच अदाकारा ने सोशल मीडिया पर शादी से एक महीने पहले एक तस्वीर पोस्ट कर सबको चौका दिया है। शिबानी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘फोर मोर शॉट्स’ इस फोटो में आप देख सकते है कि अभिनेत्री ने अपने बांह पर टैटू गुदवाया है। इसमें कुछ पक्षियों को दिखाया गया है जोकि उड़ रहे है। शिबानी ने अपने टैटू को ‘स्पेशल’ बताया और इतना खूबसूरत पीस बनाने के लिए अपने आर्टिस्ट का शुक्रिया अदा किया।
शिबानी दांडेकर आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर के साथ अभिनेत्री की शादी की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार नहीं कर सकते। बता दें कि शिबानी और फरहान एक-दूसरे को तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते में एक कदम और आगे ले जाने का फैसला कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 2: वीकेंड का मिला फायदा, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Satluj Controversy: ‘सतलुज’ विवाद पर खालड़ा परिवार की दो टूक, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से इनकार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड का ये जोड़ा 21 फरवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज करेगा। फरहान-शिबानी पिछले काफी समय से शादी की योजना बना रहे थे। कोरोना महामारी के कारण दोनों ने शादी को निजी रखने का फैसला लिया है। फरहान-शिबानी की शादी के बारे में बात करते हुए उनके करीबी दोस्त ने बताया कि ‘दोनों पिछले कुछ समय से शादी की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं और आखिरकार चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को, उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा, क्योंकि वे जीवन भर एक दूसरे के साथ रहना चाहते है।‘
