शहनाज गिल ने किया दिवगंत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को याद, बोलीं- ‘मैं अब बहुत मजबूत हूं…’
- Written By: उज्वला धारपवार
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोली पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज गिल
Shehnaaz Gill remembers the late actor Siddharth Shukla, says- ‘I am very strong now …’: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) फिर से एक बार अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को याद करती दिखाई दी। दरअसल, हाल ही में शहनाज ने आध्यात्मिक गुरु बीके शिवानी के साथ लाइव सेशन के जरिए बातचीत की। इनकी बातचीत का एक वीडियो YouTube पर काफी वायरल होता दिखाई दे रहा है। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी ने इस वीडियो में बताया कि ‘वह हमेशा शिवानी से मिलना चाहती थी और सिद्धार्थ से भी यही इच्छा व्यक्त की थी। मैंने कई बार इरादा भी किया कि एक बार आपसे मिलू। यहीं वजह है कि मैं इस तरह से आपसे जुड़ने के लिए राजी हुई।‘
दिवंगत टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए शहनाज गिल ने आगे कहा- ‘वह मेरे लिए बेहद अहम थे। उन्होंने मुझे जीना और विश्लेषण करना सिखाया। वह मेरे लिए एक भरोसेमंद और निर्दोष थे। अब जब वो हमारे बीच नहीं है उसके बावजूद उनकी आत्मा मेरे साथ है और वह कुछ न कुछ सिखाती रहती है।‘ अदाकारा ने आगे कहा- ‘मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं, उन्होंने मुझे उस आत्मा से मिलवाया और हमें दोस्तों के रूप में एक साथ रखा ताकि वह मुझे सिखा सके।‘
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: विंबलडन में ग्लैमर का तड़का! परिवार संग पहुंचीं प्रियंका, अनन्या-श्रीलीला के लुक्स हुए वायरल
आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, नितेश राणे के लव जिहाद बयान पर वारिस पठान का पलटवार
Mannat Renovation Case:’मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ! सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान को दी बड़ी राहत
‘मोटी थी, इसलिए मिला रोल… ‘अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर अंजलि आनंद का खुलासा
शहनाज ने कहा कि उसकी जिंदगी में आत्मा (सिद्धार्थ) आई। उन्होंने कैसे उसने उसे नए लोगों से मिलवाया और उसे एक मजबूत व्यक्ति में बदल दिया। मैं अब बहुत मजबूत हूं।‘ बता दें, पिछले साल 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हुआ था। दौरा पड़ने से अभिनेता की अचानक मौत हुई थी। सिद्धार्थ रियलिटी शो, बिग बॉस के 13 वें सीजन के विजेता भी थे। इसी दौरान सिद्धार्थ और शहनाज़ की मुलाकात हुई थी। बिग बॉस के घर के अंदर दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी थी। ‘बिग बॉस’ के घर के बाहर निकलने के बाद सिद्धार्थ-शहनाज़ कई म्यूजिक वीडियो में नजर आए।
