Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं नमिता थापर, जिसनें कांस 2024 के रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) चार चांद लगाएंगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jan 16, 2026 | 04:10 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। ग्रैंड थिएटर लुमियेर में हुई इस ओपनिंग सेरेमनी में 74 साल की अमेरिकी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप को गेस्ट ऑफ ऑनर पाम डी की ओर अवार्ड से नवाजा गया। वहीं शार्क टैंक की जज नमिता थापर (Namita Thapar) ने इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया हैं।

ऑफ शोल्डर गाउन में नमिता ने बिखेरा जलवा
नमिता थापर ने ऑफ शोल्डर गाउन में रेड कारपेट अपना जलवा बिखेरा। अब नमिता का रेड कारपेट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ड्रेस वह खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने लेवनानी फैशन डिजाइनर एलियो अबू फैसल का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना है। नमिता थापर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कांस 2024 कुछ फोटोज शेयर किए हैं।

यूजर्स का रिएक्शन
नमिता के फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वह बहुत खूबसूरत है। मैं शार्क टैंक इंडिया केवल उसके लिए देखता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आप बिल्कुल शानदार दिखते हैं। आप वास्तव में उद्यमियों के बारे में रूढ़िवादि शोच को तोड़ रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि महोदया, आप बहुत सुंदर हैं, लेकिन अपनी कंपनी के साथ-साथ अपने प्रबंधन में भी कुछ समय दीजिए।

कांस में दीप्ति का डेब्यू
दीप्ति सधवानी ओपनिंग सेरेमनी में अपनी फीचर फिल्म ‘द सेकंड एक्ट’ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थी। इस दौरान दीप्ति सधवानी गेंदे के फूल सी गाउन ड्रेस में दिखाई दीं। इस ड्रेस वह खूबसूरत और फ्रेश दिख रही थी। दीप्ति सधवानी का कांस फिल्म फेस्टिवल में पहला डेब्यू था। बता दें कि दीप्ति ने कई टीवी शोज और गानों में काम किया है।

अहम रोल अदा करेंगी कियारा आडवाणी
कान्स फिल्म महोत्सव में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) वुमेन इन सिनेमा गाला डिनर में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसकी मेजबानी का पूरा जिम्मा वैनिटी फेयर उठाएगा। इस कार्यक्रम में दुनिया भर की 6 प्रतिभाशाली महिलाओं को एक साथ लाया जाता है, जिन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में योगदान किया होता है।

कांस में चार चांद लगाएगी ऐश्वर्या-अदिति
कांस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) चार चांद लगाएंगी। ऐश्वर्या राय कान फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य भी शामिल हो चुकी हैं। वहीं अदिति ने साल 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था।

Shark tank judge namita thapar entry in cannes 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2024 | 04:51 PM

Topics:  

  • Aishwarya Rai
  • Kiara Advani
  • Shark Tank

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.