-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sharda Sinha Suffering From Multiple Myeloma Admitted To Aiims Delhi
शारदा सिन्हा कैसे बनीं ‘बिहार कोकिला’, जानें किस बीमारी से जूझ रही हैं लोक गायिका
- Written By: अनिल सिंह
शारदा सिन्हा बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका को गंभीर बीमारी की वजह से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फिलहाल आईसीयू में है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है ,आइए जानते हैं वह किस बीमारी से जूझ रही हैं।

लोक गायिका शारदा सिन्हा
मुंबई: शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला भी कहा जाता है। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण और बिहार रत्न जैसे सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। लोक गायिका होने के बावजूद उन्हें देशभर में प्यार मिलता है। उन्होंने फिल्मी गीत भी गाए हैं। जिनमें सलमान खान की फिल्म ‘मैने प्यार किया’ का गाना काहे तोसे सजनी’ बेहद लोकप्रिय हुआ था और छठ त्यौहार के गीत उनकी पहचान माने जाते हैं। शारदा सिन्हा फिलहाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आइए जानते हैं उन्हें किस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शारदा सिन्हा की बेटे अंशुमन ने 2017 में बताया था कि उन्हें ‘मल्टीपल मायलोमा’ नाम की बीमारी है। जिसका इलाज काफी समय से चल रहा है। बिगड़ी तबीयत की वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है और वह आईसीयू में हैं। उनके प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, दिल्ली के एम्स में किया गया भर्ती
सम्बंधित ख़बरें
खबर के मुताबिक वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में नियमित चेकअप के लिए आया करती थीं। लेकिन इस बार उनकी तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई। जिसकी वजह से 22 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है। जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने उनसे मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। छठ का त्यौहार नजदीक है, ऐसे में छठ पूजा का जिक्र जब अश्विनी चौबे ने शारदा सिन्हा के सामने किया तो वह मुस्कुराने लगीं।
शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले में हुआ था और उन्होंने बिहार के समस्तीपुर में भी लंबा वक्त बिताया है। बिहार से जुड़े लोकगीतों को गाकर वह बड़ी हुई और लोकगीतों से ही उन्हें जबरदस्त पहचान मिली। यही कारण है कि उन्हें बिहार की कोकिला की उपाधि से नवाजा गया। शारदा सिन्हा की उम्र 72 साल की है। बचपन से ही उन्होंने गीत गाना शुरू कर दिया था और इन्हीं गीतों की वजह से उन्हें बड़ी पहचान मिली। वह आज भी लोकगीत गाती हैं और स्टेज पर जब उनका गीत लोग सुनते हैं तो लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
Sharda sinha suffering from multiple myeloma admitted to aiims delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
Jul 14, 2026 | 04:56 AMAaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 14, 2026 | 12:10 AMदतिया उपचुनाव: BJP की स्टार प्रचारक सूची में बड़ा संदेश! नरोत्तम मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी; उमा भारती बाहर
Jul 13, 2026 | 11:51 PMरात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PMमानसून का वो हर्बल राज! रोज एक कप तुलसी की चाय पीते ही शरीर में दिख सकते हैं ये 6 चौंकाने वाले बदलाव
Jul 13, 2026 | 11:14 PMदरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई….पायधुनी कांड पर वारिस पठान का बड़ा बयान
Jul 13, 2026 | 11:11 PMछतरपुर: घुवारा की बेटी ने लंदन में रचा इतिहास, लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम के ऑनर बोर्ड पर क्रांति गौड़
Jul 13, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM
EXCLUSIVE: नरोत्तम मिश्रा की राजनैतिक विदाई और MP बीजेपी में नए पावरसेंटर का डर; टिकट कटने की ये है मुख्य वजह
Jul 13, 2026 | 08:57 PM














