'ओ रोमियो’ ने तीसरे फ्राइडे भी किया कमाल, 15वें दिन कमाए इतने करोड़, क्या 100 करोड़ी क्लब में कर पाएगी एंट्री?

Shahid Kapoor Movie Collection: विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने 15वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। 15 दिनों में कुल कमाई 62.60 करोड़, 100 करोड़ी क्लब की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
O Romeo Box Office Collection Fifteenth Day
ओ रोमियो कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

O Romeo Box Office Collection Day 15: विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म में कई अन्य स्टार्स भी शामिल हैं, जिससे इसकी अपील और बढ़ गई थी। रिलीज़ के समय मिले-जुले रिव्यू के बावजूद उम्मीद थी कि शाहिद और कास्ट की स्टार पावर और विशाल भारद्वाज की ट्रेडमार्क एटमॉस्फेरिक कहानी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब होगी। हालांकि फिल्म की शुरुआती प्रतिक्रिया मिश्रित रही, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों की रुचि कम नहीं हुई और फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने लगी।

‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दो हफ्ते पूरे होने के बाद ‘ओ रोमियो’ ने तीसरे हफ्ते में प्रवेश किया और रिलीज़ के 15वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर 15 दिनों में फिल्म की कमाई 62.60 करोड़ रुपये हो गई है। शुरुआती दिन की कमाई काफी अच्छी रही थी, पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़ और तीसरे दिन 9 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसके बाद फिल्मों की गति थोड़ी धीमी हुई और चौथे दिन 4.85 करोड़, पांचवें दिन 5.35 करोड़, छठे दिन 3.68 करोड़ और सातवें दिन 3.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ। आठवें दिन 2.15 करोड़ और नौवें दिन 3.4 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने धीरे-धीरे अपनी स्थिरता बनाए रखी। दसवें दिन 3.15 करोड़, ग्यारहवें दिन 1.6 करोड़, बारहवें दिन 1.65 करोड़, तेरहवें और चौदहवें दिन 1.25-1.25 करोड़ और पंद्रहवें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

फिलहाल फिल्म का 15 दिन का कुल कलेक्शन 62.60 करोड़ रुपये है। 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए इसे अभी 38 करोड़ और कमाने की जरूरत है। हालांकि फिलहाल कोई बड़ा कंपटीशन नहीं है, लेकिन धीमी रफ्तार के कारण यह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। यदि तीसरे वीकेंड और होली की छुट्टियों का फायदा मिलता है, तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर सकती है।

फिल्म में ये सितारे आए हैं नजर

फिल्म की स्टार कास्ट भी इसकी आकर्षण का बड़ा कारण है। लीड रोल में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और फरीदा जलाल हैं। सपोर्टिंग रोल में ईशान टोंक, रोशनी वालिया, नताशा भारद्वाज, विक्रांत मैसी, राहुल देशपांडे, हुसैन दलाल, शिव कानूनगो, अरुणा ईरानी, नितिन राव, रेश लांबा और राजीव गुप्ता शामिल हैं।

धीमी शुरुआत के बावजूद ‘ओ रोमियो’ ने अब तक 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का तीसरा वीकेंड और होली का समय दर्शकों के लिए इसे देखने का मौका बनाएगा और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार में सुधार की उम्मीद है। दर्शकों की निगाहें अब इस सप्ताहांत के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं, ताकि यह पता चले कि क्या फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com