शाहीन भट्ट ने बहन आलिया भट्ट को किया उनका पहला मदर्स डे विश, मां सोनी राजदान पर बरसाया प्यार, देखें अनदेखी तस्वीरें
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : 19 मार्च, 2023 को ब्रिटेन (Britain) में मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया गया है। इस मौके पर बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) ने बहन के पहले मदर्स डे पर उन्हें विश किया है। शाहीन भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहन आलिया के साथ अपनी एक अनसीन तस्वीर भी शेयर की हैं। यह तस्वीर आलिया के गोद भराई के समय की है। जिसमें दोनों बहनों को एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मिलियन-डॉलर की स्माइल साफ दिखाई दे रही हैं। शाहीन भट्ट ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मामाज़ डे।” जिसका जवाब देते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, “स्वीटी” शाहीन भट्ट के इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ उनकी मां सोनी राजदान ने भी लाइक किया है साथ ही थ्री रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
वहीं इस खास मौके पर शाहीन भट्ट ने अपनी मां सोनी राजदान को भी मदर्स डे विश करते हुए उनपर अपना प्यार लुटाई हैं। शाहीन ने मां सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर शेयर कर शाहीन ने कैप्शन में लिखा, “मामाज़ डे।” बेटी के इस पोस्ट का जवाब देते हुए सोनी राजदान ने लिखा, “लव यू डार्लिंग”
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने कुछ दिनों पहले ही अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल, 2020 में शादी के बंधन में बंधे हैं। उसी साल नवंबर महीने में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने राहा कपूर रखा है।
अगर हम बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
