शाहरुख खान की 'किंग' में नहीं मिलेगा लॉजिक का हिसाब-किताब, फिल्म को लेकर SRK ने दिया बड़ा हिंट

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान ने अपनी फिल्म किंग को फुल कमर्शियल एंटरटेनर बताया है। उन्होंने कहा कि दर्शक फिल्म में लॉजिक न ढूंढें, बल्कि एक्शन और ड्रामे का मजा लें। इसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
Shah Rukh Khan King
शाहरुख खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

  • शाहरुख ने 'किंग' को पूरी तरह कमर्शियल एंटरटेनर बताया है।

  • फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।

Shah Rukh Khan King Movie Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। शाहरुख ने साफ कहा है कि उनकी यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल एंटरटेनर है। ऐसे में दर्शकों को इसमें ज्यादा लॉजिक नहीं ढूंढना चाहिए, बल्कि एक्शन और ड्रामे का मजा लेना चाहिए।

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई में फिल्म 'किंग' के गाने 'डैडी कूल' का लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस मौके पर शाहरुख खान के साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे। इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी है। इवेंट के दौरान शाहरुख ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि इसमें भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि फिल्म में इतने सारे स्टार्स हैं कि अगर वह सभी के नाम गिनाने लगेंगे, तो शायद इसे जरूरत से ज्यादा स्टार्स वाली फिल्म कहकर बैन ही कर दिया जाएगा।

फिल्म में लॉजिक से ज्यादा एंटरटेनमेंट पर जोर

शाहरुख खान ने फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उनके साथ पहले भी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। अभिनेता ने उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म किंग पसंद आएगी और इसे देखने में खूब मजा आएगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने कहा कि यह एक कमर्शियल फिल्म है, इसलिए इसका लॉजिक थोड़ा इधर-उधर हो सकता है। हालांकि, इसमें कई अच्छी बातें भी हैं। उनके इस बयान से साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और मनोरंजन का पूरा डोज मिलने वाला है।

Shah Rukh Khan King
'हम बिहारी हैं'... ईठा के प्रमोशन में श्रद्धा संग अक्षरा सिंह का दिखा देसी अंदाज, हर-हर महादेव से गूंजा पटना

किंग में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक कुशल हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंडरवर्ल्ड की दुनिया में रहता है और एक युवा लड़की को खतरनाक दुश्मनों से मुकाबला करने की ट्रेनिंग देता है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। अब शाहरुख के इस बयान के बाद फैंस को पर्दे पर उनके एक्शन अवतार को देखने का इंतजार है।