Shah Rukh Khan: शाहरुख के पजेसिस बिहेवियर से परेशान हो गई थी गौरी, जानें कैसी थी किंग खान की लव स्टोरी

Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story: शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी में भी कई उतार-चढ़ाव आए। एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख ने माना था कि वह गौरी को लेकर काफी पजेसिव थे।
Shah Rukh Khan And Gauri Khan
शाहरुख खान और गौरी खान लव स्टोरी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Possesive Boyfriend Story: बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान की असल लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की प्रेमकहानी भी काफी फिल्मी रही है।

एक पुराने मीडिया इंटरव्यू में शाहरुख खान ने गौरी खान के साथ शुरू हुई लव स्टोरी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया था। जिसमें उन्होंने ये बात स्वीकार की थी, रिश्ते के शुरुआती दिनों में गौरी खान को लेकर काफी पजेसिव थे।

गौरी को लेकर काफी पजेसिव थे शाहरुख खान

शाहरुख खान और गौरी खान ने एक पुराने इंटरव्यू में उनकी प्रेम कहानी के शुरुआती दिनों पर भी चर्चा की थी। इस दौरान शाहरुख ने स्वीकार किया था कि वह उस समय काफी पजेसिव और इनसिक्योर प्रेमी थे। शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि वह गौरी को खुले बाल रखने और सफेद शर्ट पहनने तक की परमिशन नहीं देते थे। शाहरुख के इस खुलासे ने उनके रिश्ते के शुरुआती दौर की एक अलग तस्वीर सामने रखी थी।

Shah Rukh Khan And Gauri Khan
तलाक की खबरों पर बदले गोविंदा के सुर, बोले- हम हिंदू आदमी है, हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं

गौरी ने दी थी रिश्ता तोड़ने की धमकी

शाहरुख की इस बात पर गौरी खान ने भी अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने बताया था कि बॉयफ्रेंड के रूप में शाहरुख का बिहेवियर कई बार परेशान करने वाला था। गौरी के अनुसार, उन्होंने शाहरुख से साफ कह दिया था कि अगर उन्होंने अपना व्यवहार नहीं बदला, तो वह उनसे दोबारा नहीं मिलेंगी।

गौरी खान की इस बात से साफ था कि वह रिश्ते में अपनी स्वतंत्रता और सम्मान को भी उतना ही महत्व देती थीं। समय के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को संभाला और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की।

दिल्ली में हुई थी पहली मुलाकात

शाहरुख और गौरी की मुलाकात साल 1984 में दिल्ली में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। उस समय शाहरुख 18 साल के थे, जबकि गौरी 14 साल की थीं। शुरुआत में शाहरुख गौरी के सामने काफी शर्माते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

उनकी प्रेम कहानी में कई मुश्किलें भी आईं। एक समय ऐसा आया, जब दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया और साथ रहने का फैसला किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com