तलाक की खबरों पर बदले गोविंदा के सुर, बोले- हम हिंदू आदमी है, हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं

Govinda Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक्टर ने तलाक के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुनीता को अपना पहला प्यार बताते हुए रिश्ते पर अपनी बात रखी।
Govinda And Sunita Ahuja
गोविंदा और सुनीता आहूजा(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Govinda Reaction On Divorce Rumours: 90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 7 साल लंबे ब्रेक के बाद गोविंदा फिल्म रूपा के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही रूपा की मेन लीड कोमल रानी स्वर्णकार और एक्टर गोविंदा के रिश्ते को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया है। यही नहीं उन्होंने पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर भी बड़ी कही है।

सुनीता संग रिश्ते पर क्या बोले गोविंदा?

एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते को लेकर गोविंदा ने कहा कि वह जानते हैं कि सुनीता जो भी कर रही हैं, वह बच्चों के कल्याण को ध्यान में रखकर कर रही हैं। इतना ही नहीं गोविंदा ने इस इंटरव्यू में सुनीता आहूजा को अपना पहला प्यार भी बताया है और कहा कि उनका घर हमेशा सुनीता के लिए खुला है।

जिस तरह जीना चाहे जी सकती है

गोविंदा ने इस इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि जब उनकी मां का निधन हुआ था, तब सुनीता ने उनसे आजादी मांगी थी और उन्होंने उनकी बात स्वीकार कर ली थी। एक्टर के मुताबिक, सुनीता अपनी जिंदगी जिस तरह जीना चाहती हैं, जी रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनीता को अपने ही हिस्से की तरह मानते हैं।

Govinda And Sunita Ahuja
Bigg Boss 20: गर्लफ्रेंड काशवी ने उठाएं स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते पर सवाल, वीकेंड के वार पर मचेगा धमाल

तलाक की कानूनी स्थिति पर दिया जवाब

जब गोविंदा से उनके और सुनीता के रिश्ते की कानूनी स्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, हम हिंदू आदमी हैं। हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है। तलाक शब्द नहीं है। इसका तो सवाल ही नहीं पैदा होता। उनके इस बयान से साफ है कि वह अपने रिश्ते को लेकर भावनात्मक रूप से अब भी जुड़ाव महसूस करते हैं। हालांकि, शादी या तलाक की कानूनी स्थिति का निर्धारण संबंधित कानूनी प्रक्रिया और आधिकारिक रिकॉर्ड से ही किया जा सकता है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर भी बोले

बातचीत के दौरान गोविंदा से उन पर लगने वाले एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि उनके सामने कई खूबसूरत अभिनेत्रियां आईं, लेकिन वह उनसे ठीक से मिल भी नहीं पाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि अगर आज मौका मिले, तो वह दांव लगा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com