95 दिन की तपस्या के बाद फैन को हुआ शाहरुख खान का दिव्य दर्शन, मन की मुराद हुई पूरी

शाहरुख खान ने आखिरकार अपने तगड़े फैन झारखंड के 'शेख मोहम्मद अंसारी' से मुलाकात की। शेख मोहम्मद अंसारी 95 दिनों से मन्नत के बाहर खड़े थे। फैन ने अपने हाथ में डे काउंटडाउन की तख्ती ले रखी थी।
Shah Rukh Khan Finally Meets Shaikh Mohammed Ansari
Published on
Updated on

मुंबई: शाहरुख खान ने अपने जबरदस्त फैन 'शेख मोहम्मद अंसारी' से आखिरकार मुलाकात कर ली। यह शख्स 95 दिनों से मन्नत के बाहर तख्ती लेकर खड़ा था। शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 59वां जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर वह मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए फैंस को अपने दिलकश अंदाज में मिलते हुए नजर आए। मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए फैंस बर्थडे का जश्न पूरा होने के बाद वहां से चले गए। लेकिन एक शख्स जो वहां तख्ती लेकर बहुत पहले से खड़ा था और बर्थडे के एक दिन बाद तक खड़ा रहा। उसे वहां 95 दिन पूरे हो चुके थे। ऐसे में शाहरुख खान ने खुद उस शख्स से मुलाकात की है।

सोशल मीडिया पर अब शाहरुख खान की फैन से मुलाकात की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। शाहरुख खान के साथ तस्वीर में दिख रहा है यह शख्स 'शेख मोहम्मद अंसारी' है, जो अपना बिजनेस छोड़कर सिर्फ अपने फेवरेट हीरो से मिलने के लिए मुंबई आया है। यह झारखंड का रहने वाला है और इसने मन्नत के सामने शाहरुख खान से मिलने के लिए 95 दिनों की कड़ी तपस्या की और आखिरकार शेख मोहम्मद अंसारी को शाहरुख खान का दिव्य दर्शन भी हुआ। मतलब खुद शाहरुख खान ने इस फैन से मुलाकात की है।

झारखंड से आए इस शख्स का बस यही कहना है कि वह शाहरुख खान को अपना आदर्श मानता है और वह उनसे मुलाकात करने की इच्छा रखता है। इससे ज्यादा इस शख्स ने कुछ नहीं कहा। लेकिन इसकी तपस्या देखकर शाहरुख खान का भी दिल पिघल गया और वह खुद मुलाकात करने के लिए राजी हो गए। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान से मिलने के बाद फैन के चेहरे पर भी खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही है। शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। शाहरुख खान इस दौरान किंग फिल्म का ऐलान भी किया और वह जल्दी इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने वाले हैं। इस फिल्म में वो उनकी बेटी सुहाना खान नजर आएंगे और फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के लिए अभिषेक बच्चन को चुना गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com