शान ने 4 साल की उम्र से शुरू किया म्यूजिक करियर, कई भाषाओं में गा चुके हैं गाने, जानें सिंगर का पूरा सफर

Shaan Career: मशहूर गायक शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को खंडवा में हुआ था। संगीत परिवार से आने वाले शान ने 4 साल की उम्र में गाना शुरू किया। 'तन्हा दिल' और 'भूल जा' से उन्हें खास पहचान मिली।
Shaan Birthday Special Story
मशहूर गायक शान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shaan Birthday Special Story: हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक शान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी मधुर और सुरीली आवाज से उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ कई भाषाओं के संगीत प्रेमियों के बीच खास जगह बनाई है। शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था। उनका पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है। बंगाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले शान के घर में शुरू से ही संगीत का माहौल रहा, जिसका असर उनके करियर पर भी देखने को मिला।

शान का संगीत से रिश्ता बचपन से ही रहा है। उनके दादा जहर मुखर्जी मशहूर गीतकार थे, जबकि पिता मानस मुखर्जी संगीत निर्देशक थे। उनकी बहन सागरिका भी गायिका हैं। ऐसे संगीत से जुड़े परिवार में पले-बढ़े शान ने महज 4 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। शुरुआत में वह विज्ञापनों के लिए जिंगल गाया करते थे। महज 13 साल की उम्र में शान के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। पिता को कम उम्र में खोने के बावजूद शान ने संगीत का साथ नहीं छोड़ा और आगे बढ़ते रहे।

बहन सागरिका के साथ शुरू किया करियर

गायक शान ने अपनी बड़ी बहन सागरिका के साथ एक म्यूजिक कंपनी के लिए गाने रिकॉर्ड किए। इस दौरान दोनों ने कई रीमिक्स गाने भी गाए। दोनों की यह एलबम काफी पसंद की गई। हालांकि, शान को अपनी स्वतंत्र पहचान ‘लव-ऑलॉजी’ एलबम से मिली। साल 1999 में रिलीज हुए उनके गाने ‘भूल जा’ और ‘तन्हा दिल’ ने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई। इसके बाद शान ने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरना शुरू कर दिया।

Shaan Birthday Special
मशहूर गायक शान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

कई भाषाओं में गा चुके हैं गाने

शान ने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगु, कन्नड़, नेपाली, उड़िया, पंजाबी और मलयालम समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने कल हो ना हो, फना, जब वी मेट, तारे जमीन पर, 3 इडियट्स, ओम शांति ओम, हे बेबी, तेरे नाम और टोटल धमाल जैसी फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है। शान ने सा रे गा मा पा, सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स, स्टार वॉइस ऑफ इंडिया और स्टार वॉइस ऑफ इंडिया 2 जैसे म्यूजिक रियलिटी शोज को होस्ट किया है।

Shaan Birthday Special Story
Dupahiya Season 2: स्पर्श श्रीवास्तव ने बताया कैसे भूगोल में उतरा गोविंदा, सलमान खान और माधुरी दीक्षित का असर

राधिका मुखर्जी से की शादी

शान ने 18 नवंबर 2000 को सिंगर, एंटरप्रेन्योर और पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट राधिका मुखर्जी से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे सोहम रैपर हैं, जबकि छोटे बेटे शुभ गायन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। संगीत से जुड़ी कई पीढ़ियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए शान आज भी अपनी आवाज के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com