सान्या मल्होत्रा भी हो चुकी हैं फैंस की बदसलूकी का शिकार, बताया जीवन का सबसे भयानक अनुभव
- Written By: सुनीता पांडे
मुंबई: बॉलीवुड सितारे आए दिन फैंस की बदसलूकी का शिकार होते रहते हैं। हाल ही में एक फैन ने एक्ट्रेस अहाना कुमार की कमर पकड़ने की कोशिश की जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। इस घटना के बाद कटहल फेम सान्या मल्होत्रा ने भी फैंस द्वारा की गई बदसलूकी का जिक्र करते हुए इसे जीवन का सबसे भयानक अनुभव बताया।
सान्या मल्होत्रा के मुताबिक, ‘फिल्म ‘दंगल’ के प्रमोशन के दौरान फोटो क्लिक करते समय उन्हें एक फैन ने गलत तरीके से टच किया था। इस बीच वह असहज हो गईं मगर, उनकी मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया। कुछ साल पहले मुंबई में उनके साथ ये भयानक हादसा हुआ था।’
सम्बंधित ख़बरें
‘कटहल’ फेम एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान लड़कों के एक ग्रुप ने उन्हें छेड़ा था। ये अनुभव इतना बुरा था कि मैं फूट-फूट कर रोने लगी।’ उन्होंने आगे बताया कि, ‘वह एक बार शाम को कॉलेज से घर लौट रही थीं, तभी लड़कों का एक ग्रुप भी मेट्रो में सवार हो गया और उन्होंने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
सान्या मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘कटहल’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। जिसमें विजय राज और राजपाल यादव भी उनके साथ अहम रोल में हैं।
