भंसाली की 'हीरामंडी 2' पर बड़ा अपडेट, राइटर ने सीक्वल की कहानी से लेकर रिलीज का किया खुलासा

Sanjay Leela Bhansali Web Series: चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सीरीज को लेकर राइटर ने बड़ा अपडेट दिया है, तो चलिए जानते हैं...
Heeramandi
हीरामंडी 2 अपडेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Heeramandi 2 Release Date: संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज हीरामंडी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब निर्माता इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं। हीरामंडी 2 को लेकर फैंस के बीच बेसब्री का माहौल है। हाल ही में शो के लेखकों में से एक, विभु पुरी ने इस परियोजना के बारे में अपडेट साझा किया। ऐसे में चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

दरअसल, विभु पुरी ने मिड-डे से बातचीत में कहा कि सीक्वल की राइटिंग फेज अभी जारी है और किरदारों तथा उनकी कहानियों की खोज की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले सीजन की सफलता के बाद लोगों की उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, विभु पुरी ने आगे कहा कि "लोग सोच रहे थे कि क्या यह शो आज की जनरेशन को समझ आएगा, लेकिन दर्शकों ने हीरामंडी की दुनिया को अपना लिया।"

हीरामंडी सीक्वल की कहानी और नया सेटअप

संजय लीला भंसाली ने पहले ही हीरामंडी 2 पर काम करने की पुष्टि की थी। उन्होंने वैरायटी से कहा कि एक सीरीज बनाने में बहुत मेहनत लगती है, और फरवरी 2022 में 'गंगूबाई' की रिलीज के बाद वह लगातार काम कर रहे हैं। भंसाली ने बताया कि सीक्वल में महिलाएं लाहौर छोड़कर मुंबई और कोलकाता की फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करती हैं।

मालूम हो पहले सीजन में महिलाओं को नवाबों के लिए नाचना-गाना पड़ता था, वहीं अब उन्हें निर्माताओं के लिए काम करना होगा। उनका संघर्ष और अस्तित्व की कहानी नए सेटअप में दर्शाई जाएगी।

पहले सीजन में इन मशहूर सेलेब्स ने निभाया था अहम रोल

इन सबके बीच अगर हम वेब सीरीज के पहले सीजन की बात करें, तो हीरामंडी में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने लाहौर की तवायफों का किरदार निभाया था। उन्होंने अस्तित्व और सम्मान के लिए संघर्ष किया। शेखर सुमन, फरदीन खान, अध्ययन सुमन, ताहा शाह बदुशाह और इंद्रेश मलिक ने भी अहम रोल निभाए। वहीं, हीरामंडी वर्तमान में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही अब फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि सीक्वल में महिलाओं की नई कहानी और संघर्ष कैसे सामने आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com