संजय लीला भंसाली के गुस्से पर रजा मुराद का खुलासा, बोले- रणवीर-दीपिका जैसे बड़े स्टार्स पर भी चिल्लाते देखा

Raza Murad Reveals: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के गुस्से को लेकर रजा मुराद ने बड़ा खुलासा किया। रजा ने कहा कि भंसाली रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारों पर चिल्ला चुके हैं।
Raza Murad On Sanjay Leela Bhansali
संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Raza Murad On Sanjay Leela Bhansali Angry: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की भव्यता और बारीकियों पर खास ध्यान देने के लिए जाने जाते हैं। उनके सेट से कई बार गुस्सा करने और कलाकारों व टेक्नीशियंस को डांटने की खबरें भी सामने आती रही हैं। अब दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने भंसाली के काम करने के तरीके पर खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्ममेकर की तुलना दिग्गज निर्देशक राज कपूर से करते हुए दोनों को परफेक्शनिस्ट बताया।

विक्की लालवानी के साथ बातचीत में रजा मुराद ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें संजय लीला भंसाली को मूडी और सेट पर गुस्सा करने वाला बताया जाता है। रजा ने कहा कि भंसाली शुरुआत से गुस्से में नहीं रहते। उनका गुस्सा किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि काम को लेकर होता है। रजा ने कहा कि वह सिर्फ अपने असिस्टेंट्स या टेक्नीशियंस पर ही नाराज नहीं होते, बल्कि जरूरत पड़ने पर बड़े कलाकारों को भी डांट देते हैं।

रणवीर, दीपिका और प्रियंका पर भी भड़के हैं भंसाली

रजा मुराद ने बताया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली को रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारों पर भी गुस्सा करते देखा है। उन्होंने कहा कि भंसाली चाहते हैं कि सीन बिल्कुल उसी तरह फिल्माया जाए, जैसा उन्होंने अपने दिमाग में सोचा है। रजा के मुताबिक, उनके लिए फिल्म की शूटिंग के दौरान समय, शिफ्ट, पैसे, सेट या डेट्स से ज्यादा जरूरी काम का परफेक्ट होना है।

Raza Murad On Sanjay Leela Bhansali
रजनीकांत की जेलर 2 को CBFC से मिली हरी झंडी, मोहनलाल और शिवराकुमार भी आएंगे नजर, सामने आई रनटाइम की जानकारी

राज कपूर से की तुलना

रजा मुराद ने भंसाली की तुलना राज कपूर से करते हुए कहा कि दोनों अपने काम को लेकर बेहद परफेक्शनिस्ट थे। उन्होंने बताया कि दोनों वही हासिल करना चाहते थे, जिसकी उन्होंने कल्पना की होती थी। अगर किसी सीन या काम को पूरा करने में तय समय से ज्यादा वक्त लग जाए, तो उन्हें इसकी परवाह नहीं होती थी। रजा ने कहा कि सेट पर रहने के दौरान दोनों का पूरा ध्यान सिर्फ काम पर रहता था।

दोनों फिल्ममेकर्स के साथ काम कर चुके हैं रजा

रजा मुराद का फिल्मी करियर पांच दशक से भी ज्यादा लंबा है। उन्होंने राज कपूर के साथ 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'हिना' में काम किया है। वहीं संजय लीला भंसाली के साथ उन्होंने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में काम किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com