-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sanjay Dutt Somy Ali First Film Throwback Story
पहली फिल्म के डर में कांपते थे कदम, संजय दत्त ने ऐसे बढ़ाया था सोमी अली का हौसला, जानें दिलचस्प किस्सा
- Written By: सोनाली झा
Somy Ali Post: बॉलीवुड में जहां स्टारडम अक्सर दूरी बना देता है, वहीं संजय दत्त का व्यवहार हमेशा अलग रहा है। सोमी अली ने बताया कि कैसे पहली फिल्म के डर के बीच संजय दत्त उनके लिए ताकत बनकर खड़े रहे।

सोमी अली और संजय दत्त (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Somy Ali-Sanjay Dutt Story: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सोमी अली ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त की खुलकर तारीफ की है। एक थ्रोबैक पोस्ट शेयर करते हुए सोमी ने संजय दत्त के स्वभाव, विनम्रता और इंसानियत पर दिल छू लेने वाली बातें कही हैं, जो इस दौर में तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 90 के दशक की यादों को ताजा करते हुए लिखा कि संजय दत्त न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक आम आदमी जैसे एक्टर भी हैं। उनके मुताबिक, संजय दत्त कभी भी अपने स्टारडम का दिखावा नहीं करते। जब वह किसी कमरे में प्रवेश करते हैं, तो ऐसा नहीं लगता कि कोई सुपरस्टार आया है, बल्कि ऐसा महसूस होता है कि वह हर मौजूद इंसान को खास बना देते हैं।
सोमी अली ने कही ये बात
सोमी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर किसी ने संजू के साथ काम किया है, तो वे जानते होंगे कि वह कितने सरल इंसान हैं। उनमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है। वह सबको बराबरी का सम्मान देते हैं चाहे वह डायरेक्टर हो, को-एक्टर हो या फिर स्पॉट बॉय। उन्होंने यह भी कहा कि संजय दत्त का यह व्यवहार हर अभिनेता के लिए एक मिसाल होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
सोमी अली की पहली फिल्म
अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म ‘दिल तो खोया है’ का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें संजय दत्त के साथ काम करने का मौका मिला था। सोमी ने बताया कि कैमरे के सामने पहली बार आने की वजह से वह काफी घबराई हुई थीं। उस समय संजय दत्त का सहज, सहयोगी और अपनापन भरा रवैया उनके लिए किसी सपने जैसा था। उन्होंने लिखा कि संजय ने कभी उन्हें असहज महसूस नहीं होने दिया, बल्कि हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।
संजय दत्त की स्टार पावर
सोमी अली के मुताबिक, 90 के दशक में संजय दत्त की स्टार पावर अपने चरम पर थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी जमीन से जुड़ी सोच और विनम्रता में कभी कोई बदलाव नहीं आया। वह हमेशा सेट पर सभी से दोस्ताना व्यवहार करते थे और हर किसी को बराबर अहमियत देते थे। संजय दत्त को इंडस्ट्री में लंबे समय से उनके डाउन-टू-अर्थ नेचर के लिए जाना जाता है। कई कलाकार और तकनीशियन पहले भी उनके इस व्यवहार की तारीफ कर चुके हैं।
Sanjay dutt somy ali first film throwback story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














