संजय दत्त को आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की याद, मुन्ना-सर्किट के इस सीन में दिखा था गांधी जी का असर

Sanjay Dutt Gandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर संजय दत्त ने मुन्नाभाई एमबीबीएस का एक सीन शेयर कर महात्मा गांधी को याद किया। वीडियो में मुन्नाभाई और सर्किट गांधी जी के सत्य विचारों पर बात करते नजर आए।
Sanjay Dutt Gandhi Jayanti 2026
संजय दत्त की मुन्नाभाई एमबीबीएस(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Dutt Munnabhai MBBS Gandhi Jayanti 2026: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने गांधी जयंती के मौके पर अपनी चर्चित फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की यादें ताजा की हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक मजेदार और यादगार सीन शेयर किया, जिसमें उनके किरदार मुन्नाभाई और अरशद वारसी के किरदार सर्किट के बीच महात्मा गांधी के विचारों और अहिंसा के सिद्धांत को लेकर बातचीत होती है।

फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार भी कहानी का अहम हिस्सा रहा था और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ का एक वीडियो साझा किया। इस सीन में मुन्नाभाई, सर्किट से 2 अक्टूबर की खासियत पूछता है। सर्किट उसे बताता है कि यह बापू का जन्मदिन है और उनका नाम महात्मा गांधी है। इसके बाद दोनों गांधी जी के विचारों और उनके सिद्धांतों पर बात करते नजर आते हैं।

फिल्म का खास सीन

सीन में मुन्नाभाई गांधी जी के अहिंसा के विचार से प्रभावित नजर आता है। वह खुद को बापू का बड़ा फैन बताता है और उनके दृढ़ संकल्प को याद करता है। फिल्म का यह हिस्सा दिखाता है कि नफरत और हिंसा का जवाब बदले से नहीं, बल्कि शांति के रास्ते से दिया जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए संजय दत्त ने महात्मा गांधी के विचारों को याद किया।

Sanjay Dutt Gandhi Jayanti 2026
'हनुमान अंश' की तेलुगु रिलीज का ऐलान, 9 अक्टूबर को दुनियाभर में सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

संजय दत्त ने कैप्शन में कही ये बात

संजय दत्त ने लिखा कि कुछ मूल्य कभी पुराने नहीं होते। एक्टर ने सत्य, शांति और करुणा जैसे गांधी जी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि ये विचार आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी, किरदारों और डायलॉग्स के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई।

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं संजय दत्त

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी और जैकलीन फर्नांडिस जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। इसके अलावा संजय दत्त 'आखिरी सवाल' का भी हिस्सा रहे हैं। अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com