एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं सनाया ईरानी, मां के कहने पर छोड़ी MBA की पढ़ाई, फिर टीवी पर बनाई खास पहचान

Sanaya Irani Career: फेमस टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी ने अपनी मां के कहने पर एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा और एक सफल पहचान बनाई।
Sanaya Irani Birthday
सनाया ईरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanaya Irani Birthday: सनाया ईरानी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनकी सफलता की कहानी कई मायनों में बेहद खास और प्रेरणादायक है। आमतौर पर कलाकारों को इस इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है या परिवार के विरोध का सामना करना पड़ता है। हालांकि सनाया के रास्ते इससे बिल्कुल अलग रहे। उन्होंने अपनी पारिवारिक सलाह और सपोर्ट के बल पर एक नया रास्ता चुना और टीवी जगत में अपनी सफलता का परचम लहराया।

जब मां की जिद के आगे छोड़ी एमबीए

सनाया ईरानी का जन्म 17 सितंबर 1983 को मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। अपनी शुरुआती शिक्षा के लिए उन्हें घर से दूर जाना पड़ा था। उन्होंने ऊटी के एक फेमस बोर्डिंग स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए मुंबई के फेमस सिडेनहैम कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई शुरू की।

वह कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एमबीए की पढ़ाई के दौरान ही उनकी मां ने उन्हें एक्टिंग में हाथ आजमाने की सलाह दी।

Sanaya Irani Birthday
सनाया ईरानी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

आमिर खान की फिल्म से किया डेब्यू

शुरुआत में सनाया अपनी पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़ना चाहती थीं और वह अपनी डिग्री पूरी करने को लेकर गंभीर थीं। हालांकि, अपनी मां के लगातार आग्रह और भरोसे के सामने आखिरकार उन्हें झुकना पड़ा। अपनी मां के कहने पर उन्होंने एमबीए की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और ग्लैमर इंडस्ट्री की तरफ रुख किया।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। जल्द ही उनके काम को पहचान मिलने लगी और उन्हें एक्टिंग के मौके मिलने लगे। साल 2006 में उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म 'फ़ना' से बड़े पर्दे पर अपना कदम रखा।

'इस प्यार को क्या नाम दूं' सीरियल से मिली घर-घर पहचान

बॉलीवुड में शुरुआत करने के बाद सनाया ने छोटे पर्दे की ओर रुख किया। उन्हें टीवी सीरियल 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' में देखा गया, जहां उनके काम को काफी सराहा। इसके बाद 'मिले जब हम तुम' सीरियल उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुआ। टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' ने उन्हें घर-घर में एक बड़ा स्टार बना दिया।

इस सीरियल में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा उन्होंने 'कसम से', 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'जरा नचके दिखा 2' और कोरियोग्राफर सरोज खान के शो 'नचले वे विद सरोज खान' जैसे कई पॉपुलर शो में भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

Sanaya Irani Birthday
अक्षय कुमार से जॉनी लीवर तक, एक्टर बनने से पहले क्या करते थे ये सितारे? जानकर चौंक जाएंगे आप

सेट पर शुरू हुई प्रेम कहानी

सनाया ईरानी की पर्सनल लाइफ भी उनके फैंस के लिए हमेशा दिलचस्प रही है। 'मिले जब हम तुम' के सेट पर उनकी मुलाकात एक्टर मोहित सहगल से हुई थी। सेट पर शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। 25 जनवरी 2017 को गोवा के खूबसूरत समुद्र तट पर दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। आज सनाया ईरानी टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल और पसंदीदा एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com