Sambhavna Seth Surrogacy: संभावना सेठ के घर 10 साल बाद गूंजी खुशखबरी, सरोगेसी से पूरी हुई मां बनने की ख्वाहिश

Sambhavna Seth ने 10 साल के संघर्ष के बाद सरोगेसी के जरिए मां बनने की खुशखबरी दी। कई मिसकैरेज और असफल IVF के बाद यह उनके लिए खास पल है। अविनाश द्विवेदी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशी शेयर की।
Sambhavna Seth pregnancy surrogacy IVF struggle Bollywood Avinash Dwivedi baby
संभावना सेठ (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sambhavna Seth Pregnancy: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री संभावना सेठ के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। लंबे इंतजार और कई मुश्किलों के बाद उन्होंने अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है। इस खास मौके पर संभावना सेठ के पति अविनाश द्विवेदी भी उनके साथ नजर आए।

करीब एक दशक से मां बनने का सपना देख रहीं संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में छोटे बेबी शूज की तस्वीर शेयर की और लिखा कि उनकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी अब साकार होने जा रही है। इस घोषणा के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

सरोगेसी के जरिए मिली खुशखबरी

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रेग्नेंसी का कौन सा महीना चल रहा है, लेकिन उन्होंने अल्ट्रासाउंड की तस्वीर साझा कर इस खबर की पुष्टि की है। यह सफर उनके लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला और आईवीएफ के जरिए भी मां बनने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती प्रयास सफल नहीं हो पाए।

दर्द भरे अनुभवों से गुजरीं संभावना

संभावना सेठ ने पहले अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक बार 15 दिनों तक यह पता ही नहीं चला कि भ्रूण का विकास रुक चुका है। इस दौरान उन्हें शारीरिक असहजता महसूस हो रही थी, लेकिन कारण समझ नहीं आ रहा था। बाद में जांच में सच्चाई सामने आई, जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया। उन्होंने यह भी बताया था कि एक बार तो उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी करा लिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर खुशखबरी देने से पहले ही सब कुछ बिगड़ गया।

फैंस के लिए भावुक पल

आज जब संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने यह खुशखबरी साझा की है, तो यह उनके फैंस के लिए भी बेहद भावुक पल है। यह खबर उन सभी लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जो लंबे समय से माता-पिता बनने का सपना देख रहे हैं। कई मुश्किलों और संघर्षों के बाद यह खुशी उनके जीवन में आई है, जो यह साबित करती है कि धैर्य और उम्मीद के साथ हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com