Samay Raina: करण जौहर के शो में गर्लफ्रेंड मेधा शंकर संग आएंगे समय? पोस्टर शेयर कर बढ़ाई हलचल

Samay Raina Koffee With Karan 9: समय रैना ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके बाद मेधा शंकर के साथ उनके शो में आने की अटकलें तेज हो गई हैं।
Samay Raina Medha Shankar Koffee With Karan 9
समय रैना और मेधा शंकर(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कॉफी विद करण 9 में नजर आ सकते हैं समय रैना

  • रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर संग शो में आने की चर्चा

  • करण जौहर के शो में समय, तन्मय और फराह करेंगे खिंचाई

Samay Raina Medha Shankar Koffee With Karan 9: कॉमेडियन समय रैना अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टीर पर करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण का एक पोस्टर शेयर किया है।

समय रैना का कॉफी विद करण 9 का पोस्टर शेयर करने के बाद से लगातार अटकलें लगायी जा रही है कि समय करण जौहर के शो में नजर आ सकते हैं। हालांकि समय रैना के पोस्टर में ऐसा कोई कैप्शन या डिटेल नहीं लिखी थी जिससे इसकी पुष्टि की जा सकें।

क्या गर्लफ्रेंड मेधा शंकर के साथ आएंगे समय रैना?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मेधा शंकर के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 9 में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि समय रैना वाला एपिसोड इस सीजन का लास्ट सेकेंड एपिसोड हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

Samay Raina Medha Shankar Koffee With Karan 9
Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोले अरिजीत सिंह के राज, बोले- साथ बैठते ही हंसते-हंसते हो जाता है बुरा हाल

करण जौहर ने दी थी हिंट

सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि समय रैना के इस शो में आने की खबरें पहले भी आ चुकी है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने कॉफी विद करण 9 की गेस्ट लिस्ट और एपिसोड की प्लानिंग को लेकर बात की थी। इस लिस्ट में समय रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान के साथ एक एपिसोड का जिक्र किया था।

समय, तन्मय और फराह मिलकर करेंगे करण की खिंचाई

करण जौहर ने बताया था कि इस सीजन में मेहमानों को चुनते समय उन्होंने अपनी पसंद और उनके साथ अपनी बॉन्डिंग को ध्यान में रखा। उनके मुताबिक, हर एपिसोड में दो मेहमानों को चुनना आसान नहीं था, इसलिए इस बार अलग-अलग सेलिब्रिटी जोड़ियों को साथ लाया गया।

समय रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान वाले एपिसोड को लेकर करण ने कहा था कि उन्हें इस बातचीत में काफी मजा आने वाला है, क्योंकि तीनों मिलकर उनकी खूब खिंचाई करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार हर एपिसोड का फॉर्मेट एक जैसा नहीं रखा गया, बल्कि मेहमानों की एनर्जी और उनकी जिंदगी के मौजूदा दौर के हिसाब से बातचीत की गई।