

समर्थ जुरैल ने आम्रपाली दुबे से पूछा- कौन हो आप?
आम्रपाली की टीम ने लाफ्टर शेफ का वीडियो शेयर कर कसा तंज
फैंस की ट्रोलिंग के बाद समर्थ ने मांगी भोजपुरी एक्ट्रेस से माफी
Samarth Jurel Trolling By Aamrapali Dubey Fans: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आने वाली आम्रपाली दुबे अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती है। शो में उनके स्काउट ओपी और लव गिल मामले को लेकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस में कुछ चुनिंदा सेलिब्रिटीज के द्वारा घर के कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछे गए थे। इस सेगमेंट में बिग बॉस 17 में चर्चाओं में रहे टीवी एक्टर समर्थ जुरैल ने भोजपुरी एक्ट्रेस से कुछ सवाल किए थे।
बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में समर्थ जुरैल ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे से सवाल किया था कि कौन हो आप? जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर समर्थ की जमकर ट्रोलिंग हो रही है।
दरअसल, समर्थ जुरैल ने स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर आम्रपाली के व्यवहार में विरोधाभास दिखाया था।
समर्थ ने आम्रपाली दुबे से सवाल किया था कि जब आम्रपाली ने खुद स्काउट को लव से दूर रहने की सलाह दी थी, तो अब दोनों की बात बंद होने पर उन्हें दिक्कत क्यों हो रही है? साथ ही समर्थ ने आम्रपाली पर आरोप लगाया था कि वो अपनी दोस्ती को लेकर असुरक्षित महसूस करती है।
समर्थ जुरैल के इस व्यवहार के बाद आम्रपाली की टीम ने एक्टर को सबक सिखाया। आम्रपाली दुबे की टीम ने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाफ्टर शेफ की एक वीडियो शेयर की, जिसमें समर्थ आम्रपाली दुबे को अपना दोस्त बताते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही आम्रपाली की टीम ने समर्थ जुरैल पर तंज कसते हुए लिखा कि आप कौन हो। अपना फैन बॉय मोमेंट भूल गई क्या? जिस शो में तुम कंटेस्टेंट हुए थे, वहां स्पेशल गेस्ट बनकर आती थी आम्रपाली। ओवर एक्टिंग करने के चक्कर में सवाल भी गलत पूछ लिया। वो गुल्लू और कनिका थे, माही नहीं। होमवर्क तो ठीक से करके आना था। वो आम्रपाली है कुछ भूलती नहीं, सवाल सही होता तो सही जवाब मिलता तुमको।
आम्रपाली दुबे के फैंस की लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर समर्थ जुरैल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अपने बयान को लेकर सफाई दी है। समर्थ जुरैल ने इस वीडियो में कहा कि बुरा क्यों मान रहे हो? मैं तो बस ये पूछ रहा था कि घर में कौन हो आप? जितने भी आम्रपाली फैंस है उनसे मैं माफी मांगता हूं।