-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Samantha Ruth Special Bond With Raj Nidimoru Is Evident Shares Hugging Photo
राज निदिमोरु संग दिखा सामंथा रुथ का स्पेशल बॉन्ड, हग करते हुए शेयर की फोटो, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
- Written By: सोनाली झा
Samantha Ruth-Raj Nidimoru Bond: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। सामंथा ने हाल ही में अपने परफ्यूम ब्रांड लॉन्च इवेंट से दोनों की हग करती तस्वीरें शेयर कीं।

राज निदिमोरु संग दिखा सामंथा रुथ का स्पेशल बॉन्ड
Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Affair: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। लंबे समय से फिल्ममेकर राज निदिमोरु (राज एंड डीके फेम) के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सामंथा ने खुद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने राज के साथ अपनी नजदीकी को दुनिया के सामने पेश कर दिया है।
हाल ही में अपने परफ्यूम ब्रांड ‘सीक्रेट अल्केमिस्ट’ के लॉन्च इवेंट में सामंथा ने राज निदिमोरु के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए। तस्वीरों में राज सामंथा को कमर से पकड़े हुए दिख रहे हैं, जबकि सामंथा ने उन्हें मुस्कुराते हुए हग किया। इन फोटोज के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई और #SamanthaRaj ट्रेंड करने लगा।
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की फोटोज
सामंथा ने इन तस्वीरों के साथ अपने दिल की बात कैप्शन में लिखा कि दोस्तों और परिवार से घिरी हुई, मैंने पिछले डेढ़ साल में अपने करियर में कुछ सबसे साहसिक कदम उठाए हैं। जोखिम उठाते हुए, अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करते हुए और आगे बढ़ते हुए सीखते हुए। आज मैं छोटी-छोटी जीत का जश्न मना रही हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं उन सबसे प्रतिभाशाली और प्रामाणिक लोगों के साथ काम करने के लिए बहुत आभारी हूं जिनसे मैं मिली हूं। पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि यह तो बस शुरुआत है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
सामंथा और राज निदिमोरु की बॉन्डिंग
सामंथा के इस पोस्ट के बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वह राज के साथ अपने रिश्ते को धीरे-धीरे पब्लिक कर रही हैं। दरअसल, सामंथा और राज निदिमोरु ने ‘द फैमिली मैन 2’ में साथ काम किया था, जहां सामंथा के रोल राजी ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। इसके बाद दोनों ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी एक साथ जुड़े, जिससे उनके बीच की बॉन्डिंग और गहरी हुई।
ये भी पढ़ें- जरीन खान के निधन से टूटीं हेमा मालिनी, बोलीं- हमेशा महसूस होगी उनकी कमी
सामंथा का करियर
सामंथा और राज निदिमोरु को कई बार विदेश यात्राओं और डिनर आउटिंग्स में भी साथ देखा गया है। फिलहाल, सामंथा राज एंड डीके के नए प्रोजेक्ट ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में काम कर रही हैं। इस शो में आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज 2026 में रिलीज़ होगी।
Samantha ruth special bond with raj nidimoru is evident shares hugging photo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














