

Highlights
कड़ी सुरक्षा के बीच नन्हे प्रशंसक से मिले सलमान खान।
बच्चे को पास बुलाकर प्यार जताते नजर आए सलमान खान।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सलमान खान का इमोशनल वीडियो।
4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी सलमान की फिल्म 'मातृभूमि'।
Salman Khan Meet Little Fan: एक्टर सलमान खान को फैंस की भीड़ हर जगह दिखाई देती है और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार करने को तैयार रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा सीन सामने आया है, जिसने देखने वालों का ध्यान खींच लिया।
कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच एक्टर एक छोटे बच्चे से मिलते नजर आए। इस सहज मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में सलमान खान काले रंग की शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे हैं। उनके चारों ओर सिक्योरिटी का बड़ा दल तैनात है और सुरक्षा के सख्त पहरे नजर आते हैं। इसी दौरान एक्टर हाथ के इशारे से किसी को पास बुलाते हैं और दूसरी ओर से एक छोटा बच्चा उनकी तरफ बढ़ता है। बच्चे को पास आता देख वहां मौजूद लोगों की निगाहें उसी ओर टिक जाती हैं। इसके बाद सलमान उससे बातचीत करते हैं और प्यार जताते हुए उसे किस करते हैं।
यह छोटा सा सीन सामने आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने बच्चों के प्रति उनके प्यार का जिक्र किया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह एक्टर हर बार लोगों का दिल जीत लेता है। वहीं एक टिप्पणी में यह भी कहा गया कि वह बहुत अच्छे पिता साबित होते। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने लाल दिल वाली इमोजी भेजकर अपनी पसंद जताई।
काम की बात करें तो वह इन दिनों सलमान खान रियलिटी बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार होस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म मातृभूमि आने वाली 4 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है, जिसका बॉक्स ऑफिस पर ईठा के साथ मुकाबला होगा। आगे मार्च 2027 में भी उनकी एक अन्य फिल्म आने वाली है।