Salman Khan: विदेशों में धूम मचा रही सलमान खान की सिकंदर, भारत में बड़े नुकसान की खबर

Salman Khan Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर देश ही नहीं दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म विदेश में धूम मचा रही है, जबकि भारत से फिल्म को बड़े नुकसान की खबर सामने आई है।
Salman Khan Sikandar Worldwide Performance
सलमान खान की सिकंदर विदेशों में मचा रही धूम, भारत में बड़े नुकसान की खबर
Published on: 
Updated on: 

Salman Khan Sikandar: सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म सिकंदर को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दुनिया भर में सलमान के फैंस को उनकी फिल्म देखने का मौका मिल गया है। दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं और सिकंदर फिल्म देख रहे हैं। सिकंदर फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। शुरुआती रुझान के मुताबिक फिल्म लोगों को पसंद भी आ रही है। भारत को छोड़ विदेश की अगर बात करें तो सलमान खान की फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा है। लंदन में फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। दर्शक थिएटर में ही डांस करते हुए नजर आए, लेकिन भारत में फिल्म को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी।

सलमान खान के प्रशंसकों के बीच फिल्म का क्रेज साफ नजर आ रहा है, वह सिनेमाघरों के बाहर टिकट और सलमान खान की सिकंदर के कट आउट के साथ पोज देते हुए नजर आए हैं। भारत में फिल्म को लेकर होने वाले नुकसान की अगर बात करें तो फिल्म रिलीज होने से पहले जब यह पायरेसी का शिकार हो जाती है तो फिल्म को इससे बड़ा नुकसान होता है। अब सलमान खान के मामले में नुकसान होता है या नहीं यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन फिल्म का रिलीज होने से पहले लीक होना इस फिल्म के लिए भी दुखदाई साबित हो सकता है। ऐसे में यह एक बड़े नुकसान का इशारा है।

अमेरिका और लंदन समेत ये फिल्म दुनिया भर में रिलीज हुई है। सिकंदर को लेकर विदेश से खबर यह है कि फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिल रही है। अमेरिका में फैन फॉलोइंग कम होने के नाते फिल्म को कम रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन लंदन की अगर बात करें तो वहां पर सलमान खान के फैंस बड़ी संख्या में मौजूद हैं और वह सिनेमाघरों में सिकंदर की स्क्रीनिंग के दौरान डांस करते हुए नजर आए हैं, तो ऐसे में कहा जा सकता है कि देश की नहीं बल्कि दुनिया भर में सलमान खान की फिल्म सिकंदर धूम मचा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com