सलमान खान की सिकंदर बनी मेकर्स के लिए मुसीबत, पायरेसी से झेला 91 करोड़ का नुकसान
सलमान खान की ईद 2025 पर रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ को पायरेसी से 91 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ है। फिल्म की रिलीज के कुछ घंटों बाद ही इसका पायरेटेड वर्जन लीक हो गया, जिससे कमाई पर बुरा असर पड़ा।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान की 'सिकंदर' बनी मेकर्स के लिए मुसीबत
मुंबई: सलमान खान की ईद 2025 पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर पाई हो, लेकिन अब यह फिल्म मेकर्स के लिए आर्थिक संकट का कारण बन गई है। फिल्म को लेकर सामने आई ताज़ा रिपोर्ट्स में पायरेसी से हुए 91 करोड़ रुपये के नुकसान का खुलासा हुआ है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है।
‘सिकंदर’ ने भारत में करीब ₹110 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹184 करोड़ की कमाई की। हालांकि, फिल्म की रिलीज के कुछ ही घंटों में इसका पायरेटेड वर्जन इंटरनेट पर लीक हो गया था। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं और शुरुआत में इसे लेकर दर्शकों में उत्साह भी देखा गया था, लेकिन जैसे-जैसे पायरेसी का असर पड़ा, कमाई में गिरावट आने लगी।
ऑडिट रिपोर्ट से खुली पोल
सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने इस नुकसान की जांच के लिए अर्नस्ट एंड यंग जैसी नामी ऑडिट कंपनी को नियुक्त किया था। रिपोर्ट में यह सामने आया कि फिल्म की लीकिंग से लगभग 91 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। खास बात यह रही कि लीक हुए संस्करण में थिएटर में रिलीज न किए गए कुछ इमोशनल और बैकग्राउंड डेवेलपमेंट वाले सीन्स भी थे, जो दर्शकों को आधिकारिक रिलीज़ में देखने को नहीं मिले।
सम्बंधित ख़बरें
Alpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
रणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- कौन थे मेजर शैतान सिंह भाटी, जिनकी कहानी ‘120 बहादुर’ में लेकर आ रहे हैं फरहान अख्तर
शक के घेरे में इंटरनल सोर्स
यह भी आशंका जताई जा रही है कि पायरेसी की यह घटना CBFC से अप्रूवल के बाद हुई, जिससे संदेह की सुई इंडस्ट्री के कुछ अंदरूनी लोगों की तरफ घूम रही है। फिलहाल मेकर्स ने बड़े बीमा कवर के तहत क्लेम प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि नुकसान की आंशिक भरपाई हो सके। इस घटना ने एक बार फिर से बॉलीवुड में पायरेसी को लेकर गहरी चिंता खड़ी कर दी है। बड़ी फिल्मों के लिए इस तरह की लीक न सिर्फ वित्तीय रूप से नुकसानदेह होती है, बल्कि दर्शकों के अनुभव को भी प्रभावित करती है।
