The Alliance में पहुंचे सलमान खान का छलका दर्द, सभी कंटेस्टेंट्स के साथ शेयर किया जेल का एक्सपीरियंस

Salman Khan Jail Experience: हाल ही बॉलीवुड के दबंग सलमान खान द अलायंस शो में बतौर खास मेहमान पहुंचे थे। अपने भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान ने अपने जेल के दिनों को याद किया।
Salman Khan Jail Days
सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Salman Khan Recalls Jail Days: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो द अलायंस में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की एंट्री हो चुकी है। हालांकि वो शो में बतौर गेस्ट अपीयरेंस के लिए ही आए है, लेकिन उनका जलवा पूरे शो में छाया रहा।

सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान द अलायंस में कंटेस्टेंट है, जिनके सपोर्ट के लिए खास तौर पर सलमान खान की शो में एंट्री हुई। सलमान अपने जाने माने दबंग अंदाज में काउबॉय लुक के साथ शो में शामिल हुए। इस दौरान सलमान ने शो के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी जिंदगी के सबसे बुरे अनुभव को साझा किया।

याद किए जेल में बिताए हुए वो बुरे दिन

द अलायंस में पहुंचे सलमान ने अपनी लाइफ से जुड़े सबसे बुरे चैप्टर को सभी कंटेस्टेंट के साथ शेयर किया। सलमान खान ने बताया कि जब वह जेल में थे, तब उन्हें बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कमरे में 50-60 कैदियों को साथ रहना पड़ता था और सभी के लिए केवल एक इंडियन स्टाइल का टॉयलेट था। उन्होंने वहां की साफ-सफाई की स्थिति का भी जिक्र किया और बताया कि परिस्थितियां काफी चुनौतीपूर्ण थीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सलमान खान का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फैंस उनके अनुभव को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे उनके जीवन के कठिन दौर से जुड़ा खुलासा बताया।

काले हिरण मामले में जेल जा चुके हैं सलमान

गौरतलब है कि सलमान खान 1998 के काले हिरण के शिकार करने के मामले में अलग-अलग समय पर न्यायिक हिरासत और जेल में रह चुके हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने कुल मिलाकर लगभग 18 दिन जेल में बिताए थे। यह पहला अवसर नहीं है जब उन्होंने अपने जेल के अनुभव का जिक्र किया है। इससे पहले भी एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जेल में सबसे बड़ी परेशानी वहां की बुनियादी सुविधाएं थीं, जबकि उन्होंने पूरी प्रक्रिया का सामना शांत रहकर किया।

Salman Khan Jail Days
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी

पुराने अनुभव पर फिर हुई चर्चा

‘अलायंस’ में साझा किए गए इस अनुभव ने एक बार फिर सलमान खान के पुराने कानूनी मामलों और उनके जीवन के उस दौर को चर्चा में ला दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार साझा किया जा रहा है और दर्शकों के बीच बातचीत का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com