Monster के लिए विशाल मिश्रा तैयार करेंगे म्यूजिक, सलमान खान की फिल्म को मिलेगा दमदार साउंडट्रैक

Vishal Mishra Title Track: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्स्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल मिश्रा फिल्म का म्यूजिक तैयार करेंगे और टाइटल ट्रैक भी अपनी आवाज में गाएंगे।
Vishal Mishra Title Track
विशाल मिश्रा और सलमान खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Salman Khan Monster Vishal Mishra: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म मॉन्स्टर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में नयनतारा, सागरिका घाटगे और मुजम्मिल इब्राहिम जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

मॉन्स्टर को लेकर अब एक और बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आयी जानकारी के अनुसार, मॉन्स्टर फिल्म से अब विशाल मिश्रा का नाम जुड़ गया है। सलमान खान ने फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा के कंधे पर सौंपी है।

विशाल मिश्रा बनाएंगे टाइटल ट्रैक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल मिश्रा फिल्म के लिए दो गानों पर काम कर चुके हैं और इनमें से एक मॉन्स्टर का टाइटल ट्रैक है। खास बात यह है कि इस गाने को विशाल मिश्रा अपनी आवाज में भी गाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स को टाइटल ट्रैक काफी पसंद आया है और फिल्म के म्यूजिकल एल्बम में इसकी अहम भूमिका होगी। सलमान खान की फिल्मों में संगीत हमेशा दर्शकों के बीच खास पहचान बनाता है और ऐसे में विशाल मिश्रा का जुड़ना फिल्म के लिए बड़ा प्लस माना जा रहा है।

Vishal Mishra Title Track
रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर छाया टॉक्सिक का जलवा, सिर्फ 8 घंटे में बिक गए 90,000 से ज्यादा टिकट

ईद 2027 पर रिलीज होगी मॉन्स्टर

सलमान खान एक बार फिर ईद के मौके पर अपने फैंस के लिए बड़ी फिल्म लेकर आ रहे हैं। मॉन्स्टर को निर्माता दिल राजू बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान वामशी के हाथों में है। मेकर्स की कोशिश है कि सलमान को उसी दमदार एक्शन अवतार में पेश किया जाए, जिसे दर्शक हमेशा पसंद करते आए हैं।

प्रभास की स्पिरिट से होगी टक्कर

ईद 2027 का बॉक्स ऑफिस बेहद दिलचस्प होने वाला है। माना जा रहा है कि सलमान खान की मॉन्स्टर और प्रभास की स्पिरिट के बीच बड़ी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिससे अगले साल की ईद बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी सिनेमाई टक्कर साबित हो सकती है। फिलहाल, विशाल मिश्रा की एंट्री ने मॉन्स्टर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है और अब सभी की नजर फिल्म के पहले गाने और टीज़र पर टिकी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com